फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   House for every family, hp govt will provide money.

खुशखबरी! अब सबके पास होगा मकान, सरकार देगी पैसा

Mon, 12 Oct 2015 08:53 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:53 AM IST
विज्ञापन
House for every family, hp govt will provide money.

सरकार की योजना सिरे चढ़ी तो हिमाचल के शहरी क्षेत्रों में जल्द ही हरेक परिवार के पास अपना दो कमरों का मकान होगा। घर बनाने के लिए सरकार गरीबों को तीन तरह से पैसा देगी। आर्थिक तौर पर कमजोर जिन लोगों के पास एक ही कमरे का मकान है, उन्हें टू-रूम सेट बनाने के लिए धनराशि मिलेगी। तीन लाख तक सालाना आय वाले लोगों को पुराने मकान को नए सिरे से बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मुहैया करवाएंगे।

विज्ञापन


छह लाख सालाना आय वालों को भी घर बनाने के लिए छह फीसदी की दर से छह लाख तक आसान लोन उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र के गरीब परिवारों को ये सुविधा मिलेगी। इनमें हर जिला मुख्यालय के अलावा तीन औद्योगिक क्षेत्र परवाणू, बद्दी और नालागढ़ को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

ऐसे करना होगा आवेदन

House for every family, hp govt will provide money.

मकान बनाने को आर्थिक मदद देने के लिए पात्र लोगों के चयन के लिए जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा। प्रदेश सरकार पीएम आवास योजना के तहत पात्र लोगों के चयन और इसकी रूपरेखा के लिए 12 और 13 अक्तूबर को बद्दी और 15, 16 अक्तूबर को धर्मशाला में वर्कशॉप होगी। इसके बाद अन्य क्षेत्रों में वर्कशॉप होंगी। इसमें कंसलटेंट की तैनाती भी होगी।

पात्रता प्रमाण पत्रों के साथ करना होगा आवेदन
आवास योजना के तहत पात्र लोगों को प्रमाण-पत्रों के साथ सामान्य परफार्मा भरकर आवेदन करना होगा। अन्य आवास योजनाओं की तरह इसमें लंबी और पेचिदा प्रक्रिया नहीं होगी। बजट के लिए भी लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

इन पात्रों को मिलेगी 3 तरह की आर्थिक मदद

House for every family, hp govt will provide money.

1. जिन परिवारों के पास सिंगल रूम है, उन्हें टू रूम सेट बनाने को मिलेगा पैसा
2. पुराने घर के बदले नया घर बनाने के लिए मिलेगी ढाई लाख की धनराशि
3. जिनके पास घर बनाने को पैसा नहीं है छह फीसदी ब्याज से छह लाख मिलेंगे

हर व्यक्ति के पास टू रूम सेट हो, इसकी कवायद शुरू की गई है। केंद्र सरकार की योजना के तहत हिमाचल में पात्र लोगों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला मुख्यालय स्तर पर ऐसे लोगों को चयन किया जाएगा। वर्कशॉप में इसकी रूपरेखा तय की जा रही है।- कैप्टन जेएम पठानिया, निदेशक शहरी विकास विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed