फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hotel Mazdoor Union Pratap Chauhan became the president

Shimla News: होटल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष बने प्रताप चौहान

Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hotel Mazdoor Union
Pratap Chauhan became the president
कालीबाड़ी में करवाया था 31वां सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन (संबंधित सीटू) का 31वां सम्मेलन वीरवार को कालीबाड़ी हॉल में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने की।
सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि मजदूर, किसान, कर्मचारी और जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इस हड़ताल में शिमला शहर के होटलों के मजदूर भी काम बंद करेंगे। हिमाचल होटल मजदूर लाल झंडा यूनियन का सम्मेलन दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। सम्मेलन में 33 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष प्रताप चौहान को चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष विक्रम शर्मा, रत्ती राम, विकास और महासचिव कपिल नेगी को चुना गया। सचिव सुभाष, श्याम दीपटा, इंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष चेतराम को बनाया है। इसके अतिरिक्त पूर्ण चंद, विनोद बिरसांटा, रामलाल, शिशुपाल, धर्मपाल, मुकेश, महेंद्र, मनोहर शर्मा, राजेंद्र, प्रकाश, पवन, संतराम, शंकर लाल, विरेंद्र, नीलकंठ, ईश्वर, अश्वनी, भीम प्रकाश और भीम सिंह को कमेटी सदस्य चुना गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये घोषित नहीं किया जा रहा है। मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों को लागू किया जा रहा है। आउटसोर्स और अस्पताल कर्मियों के लिए नीति नहीं बनाई जा रही है। इसके अलावा काम के घंटे बढ़ाकर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण रोकने, किसानों की कर्जा मुक्ति जैसी मांगों को लेकर जनता के बीच जाएंगे और उनसे मजदूर तथा केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का आह्वान करेंगे। सम्मेलन में सीटू के उपाध्यक्ष जगत राम, जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, विवेक कश्यप और रंजीव कुठियाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article