फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hospital

आईजीएमसी से मनोरोगी फरार, चाबियां भी ले गया

Sat, 28 Sep 2019 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
hospital
OLYMPUS DIGITAL CAMERA
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से शनिवार को एक मनोरोगी भाग गया। मनोरोगी के भागने के कारण अस्पताल में हड़कंप का माहौल बना रहा। मनोरोगी के भागने के बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस को भी सूचित किया है।
विज्ञापन

घटना, शनिवार सुबह की है। अस्पताल का सुरक्षा कर्मी जब वार्ड के गेट को खोल रहा था तो इसी बीच मनोरोगी सुरक्षा कर्मी को गेट खोलते ही धक्का मारकर फरार हो गया। चाबियों को भी साथ ले गया। सुरक्षा कर्मी ने इसकी शिकायत डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों से की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस में भी शिकायत दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि वार्ड में मनोरोगी कई बार हिंसक हो जाते हैं। रोगी यहां से भागने के लिए लोहे के गेट को भी तोड़ने का प्रयास करते हैं। इस कारण आए दिन अस्पताल से मनोरोगी भाग जाते हैं। इसके बाद परिजनों और पुलिस को उन्हें ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने बताया कि मनोरोगी के भागने की सूचना मिली है। पुलिस के पास मामला अवगत करवा दिया है। मनोरोगी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed