फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hospital parking lots are occupied by staff, causing distress to attendants.

Shimla News: अस्पतालों की पार्किंग पर स्टाफ का कब्जा, तीमारदार परेशान

Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hospital parking lots are occupied by staff, causing distress to attendants.
डीडीयू, आईजीएमसी और केएनएच में दिक्कत
विज्ञापन

मरीजों को वाहन खड़े करने के लिए नहीं मिलती जगह

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रमुख अस्पताल आईजीएमसी, डीडीयू, केएनएच और चमियाना में पार्किंग की समस्या मरीजों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई है। रोजाना इन अस्पतालों में दो हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं, लेकिन पार्किंग सीमित होने से मरीजों और उनके परिजनों को घंटों तक परेशानी झेलनी पड़ती है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बनाई गई गिनी-चुनी पार्किंग में अधिकतर स्थान स्टाफ और डॉक्टरों की गाड़ियों से भरे रहते हैं। आम मरीजों के लिए कोई अलग पार्किंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। मजबूरन लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़े करने पड़ते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा होती है। आईजीएमसी की पार्किंग समस्या को लेकर कई बार हाईकोर्ट भी चिंता जता चुका है। फिलहाल स्थिति यह है कि मरीजों को गाड़ी अस्पताल के मुख्य गेट से दूर खड़ी करनी पड़ती है और बुजुर्ग तथा गंभीर रोगियों को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर पर लंबी दूरी तय करनी पड़ती हैं। अस्पताल में सिक्योरिटी गार्ड और तीमारदारों में पार्किंग को लेकर कई बार विवाद भी हो चुका है। अस्पताल आने वाले लोगों का कहना है कि पार्किंग की कमी से उपचार में देरी होती है।
विज्ञापन

आईजीएमसी आए रमेश ने बताया कि सुबह सात बजे वह आईजीएमसी पहुंचे लेकिन आधा घंटा सिर्फ गाड़ी खड़ी करने में लग गया। मरीज गंभीर हालत में हो तो यह देरी जानलेवा साबित हो सकती है। चमियाना अस्पताल की स्थिति भी अलग नहीं है। वहां पहुंचने वाली सड़कों की चौड़ाई कम है और आसपास किसी प्रकार की पार्किंग सुविधा विकसित नहीं की गई है। यही हाल कमला नेहरू अस्पताल का है। जोनल अस्पताल डीडीयू के पास भी पार्किंग नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article