फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   horticulture news horticulture news

मौसम की मार : स्टोन फ्रूट के पौधों में समय से पहले फ्लावरिंग

Sun, 23 Feb 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
horticulture news horticulture news
मौसम अनुकूल न रहने से फसल हो सकती है प्रभावित, किसान चिंतित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में इस बार पर्याप्त बारिश और बर्फबारी न होने से स्टोन फ्रूट के पौधों में समय से पहले ही फ्लावरिंग शुरू हो गई है, जो बागवानों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
जलवायु परिवर्तन की वजह से जिले की लोअर और मिडल बेल्ट में प्लम सहित और अन्य गुठलीदार फलों में दो हफ्ते पहल ही फूल आने शुरू हो गए हैं। लगातार दूसरे साल इस तरह की स्थिति बनने से बागवान परेशान हैं। आने वाले समय में मौसम अनुकूल न रहा तो फसल प्रभावित हो सकती है। कुमारसैन के बागवान कमलेंद्र परिहार ने बताया कि बगीचों में प्लम और बादाम के पौधों में फूल आने शुरू हो गए हैं। आने वाले समय में यदि तापमान में गिरावट आती है तो इससे फूल खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। यदि तापमान अनुकूल रहता है तो फसल प्रभावित नहीं होगी।
विज्ञापन

रोहड़ू के बागवान रवि चंदेल ने बताया कि इस वर्ष जरूरत के अनुसार बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। दो-तीन दिनों में हुई बारिश और बर्फबारी तीन महीने के सूखे के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे बगीचों में जरूरत के अनुसार नमी नहीं बन पा रही है। कहा कि पहले ही सूखे से बागवान चिंतित थे, वहीं अब स्टोन फ्रूट में अर्ली फ्लावरिंग ने परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
कोट
पौधों में नियमित रूप से डालें पानी
कृषि विज्ञान केंद्र शिमला की प्रभारी उषा शर्मा ने कहा कि जिले के कुछ क्षेत्रों में स्टोन फ्रूट में अर्ली फ्लावरिंग शुरू हो गई है। आम तौर पर फ्लावरिंग मार्च के पहले हफ्ते में शुरू होती है। ऐसे स्थिति में मिट्टी को सूखने न दें। पौधों में नियमित रूप से पानी डालते रहें ताकि फसल प्रभावित न हो। वहीं पौधों को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए नियमित रूप से जांच करवाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed