फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Horticulture: December's snowfall will protect apple plants from rats and pests

बागवानी: सेब पौधों को चूहों और कीटों से बचाएगी दिसंबर की बर्फबारी

Thu, 09 Dec 2021 11:12 AM IST
Krishan Singh फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
फरेंद्र ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Dec 2021 11:12 AM IST
सार

दरअसल, चूहे बगीचों में सेब पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये मीठी और नरम होती हैं। इसलिए चूहे इन्हें पसंद करते हैं। यही नहीं, तापमान में कमी से सेब पौधों में रूट, कैंकर, वूली एफिड, स्केल और माइट जैसे रोगों का प्रकोप भी थम जाएगा। 

विज्ञापन
Horticulture: December's snowfall will protect apple plants from rats and pests
दिसंबर की बर्फबारी से सेब को फायदा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिसंबर की बर्फबारी से हिमाचल प्रदेश के सेब बागवान बागबाग हो गए हैं। तापमान गिरने से बड़ी संख्या में चूहे मर रहे हैं। इनके बिल बर्फ से बंद हो गए हैं। दरअसल, चूहे बगीचों में सेब पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाते हैं। ये मीठी और नरम होती हैं। इसलिए चूहे इन्हें पसंद करते हैं। यही नहीं, तापमान में कमी से सेब पौधों में रूट, कैंकर, वूली एफिड, स्केल और माइट जैसे रोगों का प्रकोप भी थम जाएगा। बर्फबारी से पौधों को लंबे समय तक नमी मिलेगी। चिलिंग ऑवर्स भी समय पर पूरे होंगे।

विज्ञापन


सेब की रॉयल फसल के लिए करीब 1600 से 1800 चिलिंग ऑवर्स और स्पर फसलों के लिए लगभग 600 से 800 ऑवर्स की जरूरत होती है। चिलिंग ऑवर्स से अभिप्राय सात डिग्री सेल्सियस के तापमान में सेब के पौधों के रहने से है। इससे सेब के पेड़ों को लंबे समय तक नमी मिलती है। बागवानी विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. बीएम चौहान ने बताया कि सेब बगीचों में बर्फ होने से चूहों की संख्या कम होगी। कैंकर, स्केल, वूली एफिड, जड़ सड़न जैसे रोग फैलने की आशंका भी कम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed