फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Horticulture and Forestry College shifted from Thunag to Gohar

Shimla News: थुनाग से गोहर स्थानांतरित हुआ बागवानी एवं वानिकी कॉलेज

Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Horticulture and Forestry College shifted from Thunag to Gohar
सुंदरनगर (मंडी)। सराज क्षेत्र के थुनाग में चल रहा बागवानी एवं वानिकी कॉलेज आखिरकार गोहर उपमंडल के अटल आदर्श विद्यालय गोहर में स्थानांतरित हो गया। पहले कॉलेज का सत्र पांच अगस्त से गोहर में शुरू होना था, लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद इसे 19 अगस्त तक स्थानांतरित कर दिया गया। मंगलवार से कॉलेज में विधिवत रूप से नया सत्र शुरू होगा।
विज्ञापन

कॉलेज में तीन सौ से अधिक प्रशिक्षु और 52 अध्यापक एवं स्टाफ सेवारत रहेंगे। बागवानी कॉलेज के डीन डॉ. प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि गोहर विद्यालय का यह भवन थुनाग कॉलेज परिसर की अपेक्षा अधिक खुला और हवादार है। यहां प्रशिक्षुओं की पढ़ाई सुचारु रूप से चलेगी। यहां हॉस्टल और सरकारी क्वार्टर की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके लिए अध्यापकों और प्रशिक्षुओं को कॉलेज से करीब चार-पांच किलोमीटर दूर गोहर, चैलचौक के आस पास किराये में कमरे लेने पड़ेंगे। कॉलेज प्रशासन ने दावा किया है कि जल्द ही बासा कॉलेज के हॉस्टल में बागवानी कॉलेज की छात्राओं के लिए सुविधा दी जाएगी। अटल आदर्श विद्यालय के निर्माणाधीन हॉस्टल को भी तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

...
बागवानी एवं वानिकी कॉलेज थुनाग से अटल आदर्श विद्यालय गोहर में स्थानांतरित हो गया है। मंगलवार से यहां शिक्षा सत्र शुरू किया जाएगा। कॉलेज छात्राओं को डिग्री कॉलेज के हॉस्टल में रखा जाएगा और शीघ्र ही विद्यालय परिसर में हॉस्टल निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. प्रेम चंद शर्मा, डीन बागवानी और वानिकी कॉलेज गोहर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed