{"_id":"65296d64af4c4d2fb0086468","slug":"hope-of-restoration-of-old-pension-in-electricity-board-chief-minister-sukhu-will-go-to-the-union-convention-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल होने की जगी आस, यूनियन के महाधिवेशन में जाएंगे सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल होने की जगी आस, यूनियन के महाधिवेशन में जाएंगे सीएम सुक्खू
Fri, 13 Oct 2023 09:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Oct 2023 09:48 PM IST
सार
बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर महाधिवेशन में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर को महाधिवेशन में आने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राज्य बिजली बोर्ड में पुरानी पेंशन जल्द बहाल होने की आस जग गई है। बिजली बोर्ड की कर्मचारी यूनियन का 30 अक्तूबर को शिमला में महाधिवेशन होने जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस महाधिवेशन से पहले बोर्ड प्रबंधन सर्विस कमेटी की बैठक कर पुरानी पेंशन बहाल करने की अधिसूचना जारी कर सकता है। बिजली बोर्ड कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर महाधिवेशन में आने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर को महाधिवेशन में आने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
महाधिवेशन में बिजली बोर्ड के प्रदेशभर के कर्मचारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का पुरानी पेंशन को बहाल करने के लिए आभार व्यक्त करेंगे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के आभार समारोह से पहले बोर्ड प्रबंधन इस बाबत सभी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए अधिसूचना जारी कर देगा। राज्य सरकार की घोषणा के पांच माह बाद भी बोर्ड में पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई है। इसको लेकर कर्मचारियों में काफी रोष है। मुख्यमंत्री से इस बाबत कर्मचारी यूनियन कई बार मिल भी चुकी है। इसके बावजूद सर्विस कमेटी की आयोजित नहीं हो रही है। इस बैठक में औपचारिक तौर पर ओपीएस बहाली को मंजूरी दी जानी है।
विज्ञापन