फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hope for construction of ropeway hanging in Palampur for three decades, file reached the ministry

पालमपुर में तीन दशकों से लटके रज्जू मार्ग के निर्माण की जगी आस, मंत्रालय के पास पहुंची फाइल

Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Sep 2021 05:00 AM IST
सार

प्रदेश में बनने वाले पांच रज्जू मार्ग में पालमपुर का रज्जू मार्ग भी भूतल और परिवहन मंत्रालय के पास पहुंचा है। जिससे अब इस प्रोजेक्ट के बनने की आस जग गई है। शांता कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री रहते इस रज्जू मार्ग की कवायद 1991 में शुरू की थी। 1999 में एनडीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहे मदन लाल खुराना ने इसके लिए 90 लाख रुपये भी मंजूर करवाए थे।

विज्ञापन
Hope for construction of ropeway hanging in Palampur for three decades, file reached the ministry
रज्जू मार्ग(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के करीब तीन दशक से अधर में लटके ड्रीम प्रोजेक्ट पालमपुर के रज्जू मार्ग के बनने के संभावना जग गई है। प्रदेश सरकार ने इस काम को लेकर अपनी कवायद तेज कर दी है। रज्जू मार्ग का मामला अब केंद्रीय भूतल एवं परिवहन के मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंच गया है। प्रदेश में बनने वाले पांच रज्जू मार्ग में पालमपुर का रज्जू मार्ग भी भूतल और परिवहन मंत्रालय के पास पहुंचा है। जिससे अब इस प्रोजेक्ट के बनने की आस जग गई है। 

विज्ञापन


शांता कुमार ने बतौर मुख्यमंत्री रहते इस रज्जू मार्ग की कवायद 1991 में शुरू की थी। 1999 में एनडीए सरकार में पर्यटन मंत्री रहे मदन लाल खुराना ने इसके लिए 90 लाख रुपये भी मंजूर करवाए थे। उस समय भाजपा सरकार रहते हुए भी यह काम नहीं हो पाया था। 2007 में फिर से प्रदेश में धूमल के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। बावजूद यह काम फिर से सिरे नहीं चढ़ पाया। प्रोजेक्ट के सिरे न चढ़ते देख शांता कुमार ने 2015 में स्वयं विस अध्यक्ष रहे बृज बिहारी बुटेल और पूर्व  मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को पत्र लिख कर कहा था कि इस रज्जू मार्ग को काम सबको मिल कर करना चाहिए। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे शिलान्यास: शांता
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जल्द ही पालमपुर में जयराम ठाकुर रोपवे का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से कहा कि वह उस समय भी आएं और हिमाचल में एक नया इतिहास बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed