त्रासदी से उबरकर अपना पहला वर्ल्ड कप खेलेगी ये टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लिए हांगकांग की टीम ने धर्मशाला स्टेडियम में अभ्यास शुरू कर दिया है। आयरलैंड के साथ अभ्यास मैच जीतने के लिए हांगकांग के हौसले बुलंद हैं।
लेकिन, मैदान पर गजब का जोश दिखाने वाली इस टीम के अतीत में छिपे जख्म भी कम नहीं हैं। अतीत पर गौर करें तो हांगकांग टीम ने पहला क्रिकेट मैच वर्ष 1866 में शंघाई के विरुद्ध खेला। लेकिन, हांगकांग की टीम का अतीत जितना गौरवमयी है, उतना ही दर्दनाक भी।
पूरे हांगकांग में मातम छा गया था, जब हांगकांग की टीम 8 अक्तूबर 1892 को मैच खेलने के बाद एक समुद्री जहाज से घर वापसी की राह में थी। तभी भयंकर चक्रवात की चपेट में इस देश की क्रिकेट टीम जिस समुद्री जहाज में सवार थी, वह डूब गया था।
अरसे बाद वापस लौटी हांगकांग की टीम
इस बड़ी त्रासदी में हांगकांग टीम के 11 सदस्यों समेत करीब 120 से भी ज्यादा लोग मौत के आगोश में समा गए थे। अरसे बाद अब हांगकांग टीम पहला टी 20 विश्वकप खेलेगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला हांगकांग के लिए स्वर्मिण पलों से बढ़कर होगा।
क्योंकि, वर्ल्ड कप का पहला मैच हांगकांग टीम धर्मशाला में ही खेलेगी। हांगकांग की टीम ने 2014 में नॉन टेस्ट टीमों में तीसरा स्थान पाकर विश्वकप क्वालिफाई राउंड पार किया है। 25 जून 2008 को हांगकांग ने भारत के साथ पहला एकदिवसीय मैच भी खेला था।
आईसीसी ने इस टीम को जनवरी 2014 में ही ओडीआई स्टेटस का तमगा भी दिया जो वर्ष 2018 तक मान्य रहेगा। नवंबर 2013 में ही इस टीम को टी 20 अंतराष्ट्रीय मैच खेलने की वैधता मिली है।