फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Holy Lake Neelakanth in Lahaul Spiti Himachal Pradesh

पुरुषों के लिए खुली पवित्र नीलकंठ झील, महिलाओं के लिए है मनाही

Wed, 18 May 2016 09:31 AM IST
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति)
दिनेश जस्पा/अमर उजाला, उदयपुर (लाहौल स्पीति) Updated Wed, 18 May 2016 09:31 AM IST
सार

  • प्रवेश द्वार और रास्ते से पिघली बर्फ, झील पर बर्फ से बनी चांद की आकृति
  • सुबह-शाम तापमान जमाव बिंदु पर, बिगड़ते मौसम के बीच रात को ठहरना जोखिम भरा  
  • उदयपुर से 52 किलोमीटर दूर पहाड़ी के बीच स्थित है भगवान शिव की तपोस्थली झील

विज्ञापन
Holy Lake Neelakanth in Lahaul Spiti Himachal Pradesh
पवित्र नीलकंठ झील का नजारा।

विस्तार

छह माह तक बर्फ से ढकी रहने वाली पवित्र नीलकंठ झील श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है। धार्मिक वर्जना की वजह से यहां पर महिलाओं के जाने पर पाबंदी है। उपमंडल उदयपुर से करीब 52 किलोमीटर पहाड़ी के बीच स्थित इस झील के प्रवेश द्वार और रास्ते से बर्फ पिघल चुकी है। सुबह-शाम का तापमान जमाव बिंदु के आसपास है जबकि पल-पल बिगड़ते मौसम के बीच रात को यहां ठहरना जोखिम भरा है।

विज्ञापन


नीलकंठ झील का दर्शन कर लौटे जिला कुल्लू के काईस निवासी राजेश कुमार, अश्विनी और मनोज ने बताया कि अभी भी झील से सटी पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है। मनोज ने बताया कि नीलकंठ झील पर बर्फ की एक मोटी सतह जमी हुई है जो एक सुंदर चांद की आकृति लिए हुए है। इस खूबसूरती का नजारा देखते ही बनता है।

विज्ञापन

विदेशी महिला की हो गई थी मौत

Holy Lake Neelakanth in Lahaul Spiti Himachal Pradesh
नीलकंठ झील

नीलकंठ झील के पुजारी अमर ने बताया कि पवित्र नीलकंठ झील पर महिलाओं के जाने पर धार्मिक वर्जना की वजह से मनाही है। लिहाजा, पुरुष ही इस झील के दर्शन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्राकृतिक सौंदर्य से लबालब 13124 फुट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र झील का अब श्रद्धालु, सैलानी और ट्रैकर रुख कर सकते हैं।

दो दिन पूर्व खुली इस झील के ऊपर बर्फ की एक मोटी परत जमने से हालांकि झील में स्नान करना संभव नहीं है। भगवान शिव की तपोस्थली माने जाने वाली इस झील के दर्शन के लिए महिलाओं को मनाही है। बताया जाता है कि धार्मिक वर्जना का उल्लंघन कर कई दशक पूर्व एक विदेशी महिला उस झील ओर गई थी। उसकी झील के पास पहुंचते ही पहाड़ी से गिरकर मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed