फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hollywood and Bollywood superstars will come to Manali includingh Tom Cruise will also come

मनाली में जुटेंगे टॉम क्रूज समेत हॉलीवुड और बॉलीवुड के सुपरस्टार

Fri, 19 Mar 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, पतलीकूहल/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 19 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Hollywood and Bollywood superstars will come to Manali includingh Tom Cruise will also come
हॉलीवुड के सुपर स्टार टॉम क्रूज

हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में मई में हॉलीवुड और बॉलीवुड के फिल्मी सितारों का जमघट लगने जा रहा है। बताया जा रहा है कि हॉलीवुड की खरबों रुपये के भारी-भरकम बजट की फिल्म मनाली में शूट होने जा रही है। यह फिल्म यूनिट करीब दो माह तक मनाली में रुकेगी। हालांकि, अभी सितारों के नाम का खुलासा होना बाकी है, लेकिन इसे टाइटेनिक और अवतार के स्तर की फिल्म बताया जा रहा है। इसमें हॉलीवुड के सुपर स्टार टॉम क्रूज समेत कई अन्य बड़े सितारों के काम करने की बात कही जा रही है। मई में ही बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, अमिर खान और रितिक रोशन सहित कई सितारे शूटिंग के लिए मनाली पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मई में मनाली में टूरिस्ट सीजन यौवन पर होता है। ऐसे में पर्यटकों के अलावा हॉलीवुड और बॉलीवुड के बड़े सितारों के मनाली में होेने से इस बार रौनक कुछ ज्यादा ही होगी। पर्यटन की दृष्टि से भी हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों के मनाली में होने को पर्यटन कारोबार की दृष्टि से शुभ माना जा रहा है। हालांकि, बॉलीवुड की कई फिल्में मनाली में शूट होनी थीं, लेकिन पिछले साल से कोरोना और अब इसकी दूसरी लहर ने बॉलीवुड की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में अब मई में शूटिंग होना तय माना जा रहा है। स्थानीय फिल्म को-आर्डिनेटर अनिल कायस्था ने हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारों के मनाली में शूट के लिए आने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed