फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Holidays of employees of Himachal Public Works Department banned due to monsoon in himachal

Monsoon Himachal: मानसून के चलते हिमाचल लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

Thu, 30 Jun 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jun 2022 08:18 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने भूस्खलन वाले किन्नौर, चंबा, लाहौल स्पीति और शिमला जैसे क्षेत्रों में 500 डोजर और जेसीबी भी तैनात कर दिए हैं। सड़कों के किनारे बंद पड़ीं निकासी नालियों से मलबा हटाने के लिए भी कहा गया है ताकि सड़कों पर जलभराव न हो सके। 

विज्ञापन
Holidays of employees of Himachal Public Works Department banned due to monsoon in himachal
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दस्तक देते ही लोक निर्माण विभाग ने फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। फील्ड में तैनात करीब 15,000 कर्मचारियों को अगले आदेश तक विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश मिलेगा। प्रदेश सरकार ने भूस्खलन वाले किन्नौर, चंबा, लाहौल स्पीति और शिमला जैसे क्षेत्रों में 500 डोजर और जेसीबी भी तैनात कर दिए हैं। सड़कों के किनारे बंद पड़ीं निकासी नालियों से मलबा हटाने के लिए भी कहा गया है ताकि सड़कों पर जलभराव न हो सके। जिलों में लोक निर्माण कार्यालय में शिकायत कक्ष खोलने के लिए भी कहा गया है ताकि सड़कें बंद होने की जानकारी यहां उपलब्ध होती रहे। 

विज्ञापन


हिमाचल के मैदानी इलाकों की अपेक्षा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से ज्यादा नुकसान होता है। बीते वर्ष भी लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कई पुल और सड़कें ध्वस्त हो गई थीं। हिमाचल में इसी महीने सेब सीजन शुरू होने जा रहा है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने बरसात के समय में मंडल और उपमंडल स्तर के अधीशाषी अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को सड़कें दुरुस्त करने के लिए कहा है। विभाग ने इस साल करीब 3,000 किलोमीटर सड़कों पर टारिंग भी की है। विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ अजय गुप्ता ने कहा कि बरसात में पहाड़ियां खिसकने का खतरा रहता है। सड़कें ज्यादा समय तक बाधित न हों, इसके चलते मशीनरियां फील्ड में भेजी गई हैं। फील्ड में तैनात कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed