फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Holiday special train will run between Kalka-Shimla from December 20, tourists will get facility

Holiday Special Train: 20 दिसंबर से कालका-शिमला के बीच चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन, सैलानियों को मिलेगी सुविधा

Tue, 13 Dec 2022 10:42 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा।  हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन
Holiday special train will run between Kalka-Shimla from December 20, tourists will get facility
कालका-शिमला के बीच चलेगी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर उत्तर रेलवे 20 दिसंबर से हॉलीडे स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू करेगा। क्रिसमस और न्यू ईयर से पहले शिमला आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए 31 दिसंबर तक इस अनारक्षित गाड़ी का संचालन किया जाएगा। हालांकि, अगर मांग रहती है तो गाड़ी के संचालन की अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। कालका और शिमला के बीच चलने वाली गाड़ियों में यात्रियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने हॉलीडे स्पेशल गाड़ी चलाने का फैसला लिया है। कालका और शिमला के बीच इन दिनों रेल मोटरकार सहित 6 गाड़ियां चल रही हैं।

विज्ञापन


रेल मोटरकार (72451), शिवालिक डीलक्स एक्सप्रेस (52451), हिमालयन क्वीन (52455), कालका शिमला एक्सप्रेस (52453), कालका शिमला एक्सप्रेस (52459), कालका शिमला एक्सप्रेस (52457) इन दिनों पैक चल रही हैं। अगले हफ्ते के लिए गाड़ियों में वेटिंग (इंतजार) 70 से अधिक पहुंच गई है। क्रिसमस और न्यू ईयर से 6 दिन पहले के लिए अधिकतर गाड़ियों में बुकिंग पूरी होने पर बंद कर दी गई है।
विज्ञापन


शिमला से 9:30, कालका से 1:05 पर होगी रवाना
हॉलीडे स्पेशल ट्रेन शिमला से कालका के लिए 9:30 पर रवाना होगी, जबकि कालका से शिमला के लिए गाड़ी की रवानगी का समय 1:05 बजे निर्धारित किया गया है। 7 कोच वाली इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के तीन, चेयर कार के तीन और चेयर कार लगेज वैन का एक डिब्बा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed