फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hiv test at all birth centres in hospitals of himachal

अब हर प्रसव केंद्र पर होगा ये टेस्ट, स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी
हरीश चन्द्र/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 31 Jan 2017 02:05 PM IST
विज्ञापन
hiv test at all birth centres in hospitals of himachal

अब प्रदेश के हर प्रसव केंद्र पर एचआईवी टेस्ट होंगे। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्रसव केंद्रों के स्टाफ को टेस्ट करवाने का प्रशिक्षण दिया है। इन केंद्रों पर एचआईवी जांच की सुविधा शुरू होने से सबसे ज्यादा लाभ गर्भवती महिलाओं को होगा। क्योंकि विभाग हर गर्भवती महिला व उसके पति का एचआईवी टेस्ट करवाता है। 

विज्ञापन


अभी तक सिर्फ आईसीटीसी केंद्रों पर ही एचआईवी और एड्स रोग के टेस्ट करवाने का प्रावधान रहता था। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के हर डिलीवरी प्वाइंट पर एचआईवी टेस्ट करवाने की सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए डिलीवरी प्वाइंट पर तैनात स्टाफ को बाकायदा प्रशिक्षित किए गया है। 
विज्ञापन


इसमें बताया गया है कि किस प्रकार एचआईवी का टेस्ट किया जाता है। डिलीवरी केंद्रों पर अगर किसी व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव पाया जाता है अर्थात उसमें एचआईवी निकलता है तो उसके बाद सैंपल को क्रॉस चेक किए जाएगा। इसकी जांच आईसीटीसी केंद्र पर होगी।वर्तमान में प्रदेश में 87 प्रसव केंद्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें कमला नेहरू अस्पताल शिमला, मेडिकल कॉलेज टांडा के अलावा सभी जोनल अस्पताल, क्षेत्रीय अस्पताल, नागरिक अस्पताल और कुछ सीएचसी और पीएचसी शामिल हैं, जहां प्रसव करवाने की सुविधा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. देशराज शर्मा ने कहा कि सभी प्रसव केंद्रों के स्टाफ को एचआईवी टेस्ट करवाने का प्रशिक्षण दिया गया है। अब सभी केंद्रों पर एचआईवी की जांच करवाने की सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed