फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Historic Christ Church will be seen in a new look on Christmas

Shimla News: क्रिसमस पर नए लुक में नजर आएगा ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च

Fri, 08 Nov 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Historic Christ Church will be seen in a new look on Christmas
चर्च में चार साल बाद हो रहा रंग-रोगन
विज्ञापन

पहली दिसंबर को एडवेंट संडे मनाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रिज मैदान स्थित क्राइस्ट चर्च क्रिसमस पर नए लुक में नजर आएगा। चर्च को रंग-रोगन और सफाई कर चमकाया जा रहा है। हालांकि चर्च के रंग में बदलाव नहीं होगा। क्रिसमस पर रंग बिरंगी लाइटों के साथ पीले रंग में ही चर्च नजर आएगा। चार साल बाद क्राइस्ट चर्च में रंग-रोगन किया जा रहा है।

क्रिसमस से चार रविवार पहले पहली दिसंबर को एडवेंट संडे मनाया जाएगा। यह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारी होती है। एडवेंट बैंगनी रंग में होगा। इस दिन बाइबल पाठ, प्रार्थना और भजन होंगे। इसके साथ ही कैरोल सिंगिंग भी शुरू हो जाएगी। क्राइस्ट चर्च की पादरी वनिता रॉय ने बताया कि पहली दिसंबर से प्रभु यीशु मसीह के आगमन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। पहली से 20 दिसंबर तक घर-घर जाकर प्रभु यीशु मसीह के आगमन की बधाई देंगे। घरों में भजन गाए जाएंगे, प्रार्थनाएं होंगी और बाइबल का पाठ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्रिसमस के चार रविवार पहले से उपवास भी शुरू हो जाते हैं। इसमें 3, 7, 21 और 40 दिन के उपवास रखे जाते हैं। दिनभर निर्जला उपवास रखा जाता है। सूर्यास्त पर चर्च में प्रार्थना के बाद एक समय भोजन किया जाता है। बताया कि 24 दिसंबर की रात को मिड नाइट प्रार्थना होगी। यह प्रार्थना काफी अहम मानी जाती है, 25 दिसंबर को सुबह बाइवल पाठ होगा। भजन और प्रार्थनाएं गाई जाएंगी। देश और प्रदेश में सुख-शांति के लिए भी परमेश्वर से प्रार्थना की जाएगी। क्रिसमस पर लोगों और सैलानियों की सुविधा के लिए देररात तक चर्च खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article