लोगों की भागीदारी से हिमुडा हिमाचल में बनाएगा कालोनियां, बीओडी बैठक में फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमुडा की जमीन को कैसे उपयोग में लाया जाना है। समिति इसकी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद हिमुडा की जमीन को उपयोग में लाया जाएगा। हिमुडा की जमीन को बेहतर ढंग से उपयोग में लाया जा सके। इसके चलते यह फैसला लिया गया है। सोमवार को हिमुडा की निदेशक मंडल(बीओडी) में कार्यों की समीक्षा की गई। इसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने की। उन्होंने कहा कि हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा की अध्यक्षता में समिति गठित की है। पिछले तीन साल के दौरान हिमुडा ने 108 फ्लैटों का निर्माण किया है। इसमें 21.41 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया है। परवाणू और सोलन में वाणिज्यिक परिसरों का निर्माण 10.80 करोड़ रुपये से पूरा किया है। लोगों की भागीदारी से भी हिमुडा कॉलोनियों का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि हिमुडा 466 प्लॉट और 356 फ्लैट बेचने को तैयार है। देहरा में 7 करोड़ रुपये की लागत से पौंग व्यू आवासीय कॉलोनी का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इसमें 90 प्लॉटों का निर्माण होना है। पालमपुर के लोहना कॉलोनी में 11 करोड़ रुपये की लागत से केटगरी-1 के 16 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा और निविदाएं आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। परवाणू और बद्दी में उद्योगों की मांग को देखते हुए औद्योगिक प्लॉटों को नीलाम करने की तैयारी है।
दूसरे विभागों को बेची जा रही जमीन
हिमुडा की जमीन आयकर, राज्य बीमा निगम, उत्पाद शुल्क और कराधान सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और केंद्रीय विश्वविद्यालय को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। भारद्वाज ने शिमला और धर्मशाला स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय पर पूरा करने के भी निर्देश दिए।