फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HIMUDA scheme 'Landowner become partner' in Himachal.

जमीन दो, फ्लैट बेचकर पैसा देगी प्रदेश सरकार

Sat, 16 Jan 2016 10:10 AM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 10:10 AM IST
विज्ञापन
HIMUDA scheme 'Landowner become partner' in Himachal.

मांग के अनुरूप लोगों को आवास उपलब्ध करवाने में नाकाम रहे हिमुडा ने अब जमीन के लिए नया तोड़ निकाला है। हिमुडा अब लोगों की जमीन पर फ्लैट बनाकर बेचेगा। फ्लैट बेचने पर मिलने वाली राशि का 80 फीसदी हिस्सा जमीन मालिक का जबकि 20 फीसदी हिमुडा का होगा। कंस्ट्रक्शन की पूरी लागत हिमुडा उठाएगा।

विज्ञापन


हालांकि, भूमि मालिक को जमीन हिमुडा के नाम करनी होगी। लैंड ओनर बिकम पार्टनर विद हिमुडा योजना के तहत फ्लैट बनाए जाएंगे। शुक्रवार को हिमुडा निदेशक मंडल की बैठक में इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। बीओडी में शिमला के बीसीएस में एक और ब्लॉक बनाने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन

60 हजार लोगों ने किया है फ्लैट को आवेदन

HIMUDA scheme 'Landowner become partner' in Himachal.

यहां 2 करोड़ 28 लाख से हिमुडा टूबीएचके के 8 फ्लैट बनाएगा। वहीं, सूबे में हिमुडा की दुकानों को भी मल्टी स्टोरी बनाने का फैसला लिया गया। वर्तमान में हिमुडा की दुकानें एक या दोमंजिला हैं। इन्हें पहली बार पांच मंजिल करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सूबे में विभिन्न स्थानों पर भूमि खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई।

बैठक की अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने की। पांच साल पहले हिमुडा को प्लॉट, फ्लैट के लिए 70 हजार लोगों ने आवेदन किए थे। समय पर फ्लैट न मिलने पर 10 हजार लोगों ने अपनी सिक्योरिटी वापस ले ली। अब भी हिमुडा के पास 60 हजार के करीब आवेदन पेंडिंग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed