{"_id":"bf726568b4d720ee57f7d1cbb53a639f","slug":"himuda-big-decision-for-flat-sale-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट लेने वालों के लिए हिमुडा का बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट लेने वालों के लिए हिमुडा का बड़ा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 09 Sep 2014 08:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की कीमत की 10 से 25 फीसदी राशि सिक्योरिटी मनी के रूप में देने के बाद ही अब हिमाचल में फ्लैट या प्लाट मिल सकेंगे। प्रदेश सरकार की एजेंसी हिमुडा ने प्लाट और फ्लैट के लिए सिक्योरिटी राशि में बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
पुराने अनुभव से सबक लेते हुए हिमुडा ने निर्णय लिया है कि भूमि फाइनल होने के बाद ही वहां बनने वाले प्लाट या फ्लैट के लिए आवेदन लिए जाएंगे। यह बदलाव भविष्य के लिए किया गया है। पहले लिए आवेदनों पर पुराने नियम ही लागू होंगे।
विज्ञापन
करीब चार साल पहले डिमांड ऑफ सर्वे में प्रदेश के लगभग 60 हजार लोगों ने फ्लैट व प्लाट के लिए आवेदन किए हैं। इन लोगों से हिमुडा ने 5000 रुपये सिक्योरिटी ली है। यह हिमुडा के लिए गले की फांस बन गया है। हिमुडा इन लोगों को न प्लाट दे सकी है और न ही फ्लैट।
विज्ञापन
वजह प्रदेश में जमीन नहीं मिलना है। इसी से सबक लेते हुए हिमुडा ने पहले जमीन फाइनल करने के बाद ही आवेदन लेने का निर्णय लिया है। शहरी आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने बताया कि डिमांड ऑफ सर्वे के मुताबिक आवेदकों को प्लॉट और फ्लैट मिलेंगे। अब लोगों से तभी सिक्योरिटी ली जाएगी, जब जमीन फाइनल होगी। जमीन की कीमत की 10 से 25 फीसदी सिक्योरिटी रहेगी।
कई जगह जमीन फाइनल
डिमांड आफ सर्वे के तहत हिमुडा ने सोलन के शील गांव, शिमला के जाठिया देवी में जमीन फाइनल की है। अब डीसी के पास नेगोसिएशन होना बाकी है। हमीरपुर, नूरपुर, परवाणू, शिमला में जमीनें फाइनल कर ली हैं।