{"_id":"622b9e15b796e81edb3b22c0","slug":"himfed-store-badiyara-in-rohru-division-no-khad-stock-people-facing-problem-shimla-news-sml4022949132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडियारा के हिमफेड गौदाम में बागवानो को नहीं मिल रही खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडियारा के हिमफेड गौदाम में बागवानो को नहीं मिल रही खाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। उपमंडल के बडियारा में हिमफेड के गोदाम में खाद और उपकरण नहीं मिलने से बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छौहारा क्षेत्र की 27 पंचायतों के हजारों बागवानों की सुविधा के लिए खोले गए इस गोदाम मे रोजाना सैकड़ों बागवान खाद और उपकरणों के लिए आ रहे हैं। लेकिन, विभाग बागवानों की मांगों को पूरा नही कर पा रहा।
आलम यह है कि बागवानों को शाम तक लाइन में खड़ा होने के बाद खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बागवान सुरेश, कर्ण सिह, गुलाब सिंह, हिमांशु, नरेश, लक्की, परमेश, कृष्ण चंद, राकेश, मनीश, काहन चंद, मोहित, काकू और हिमालयन का कहना है कि मार्च का महीना बागवानी की दृष्टि से अहम रहता है।
इस दौरान बागवानों को अपने बगीचों में टीएसओ के छिड़काव के साथ साथ अन्य जरूरी खाद को डालना होता है। इस कारण वे रोजाना हिमफेड के बडियारा बिक्री केंद्र में आ रहे, लेकिन शाम के समय उन्हें खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बागवानों की मांग को पर्याप्त मात्रा में खाद और उपकरण उपलब्ध करवाए जाए। प्रधान परिषद छौहारा के अध्यक्ष ललित कायथ ने बताया कि बडियारा गोदाम में पर्याप्त मात्रा में खाद और अन्य सामान नहीं मिलने से बागवानों को भारी परेशानी आ रही है। अभी बागवानों को खादों और स्प्रे आयल की भारी जरूरत है।