{"_id":"5f15a4738ebc3e63980ae27c","slug":"himfed-opens-32-apple-purchase-centers-in-first-phase","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमफेड ने पहले चरण में खोले 32 सेब खरीद केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमफेड ने पहले चरण में खोले 32 सेब खरीद केंद्र
Mon, 20 Jul 2020 07:34 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त
हिमाचल राज्य सहकारी विपणन एवं उपभोक्ता संघ सीमित (हिमफेड) पहली बार 29 सेंटरों में मंडी मध्यस्थता योजना( एमआईएस) के तहत बागवानों से खरीदे सेब की नीलामी करेगा। प्रदेश में हिमफेड ने सोमवार से मंडी मध्यस्थता योजना से खरीदे जाने वाले सेब के लिए 32 सेब खरीद केंद्र खोल दिए हैं। हिमफेड ने पिछली बार कुल 28 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा था। हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त ने सोमवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि फल खरीद केंद्र उन इलाकों में खोले गए हैं, जहां सेब का तुड़ान शुरू हो गया है। कुल 120 सेब खरीद केंद्र खोले जाने हैं। शेष 30 खरीद केंद्र एक अगस्त और 58 केंद्र 15 अगस्त को खोले जाने हैं।
विज्ञापन
इस बार बागवानों से 8.50 रुपये किलो के हिसाब बागवानों से सेब खरीदा जाएगा। यह सेब 51 एमएम से छोटा, स्कैब लगा और दागी नहीं होना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि यह पहली बार होगा कि एमआईएस के तहत खरीदे सेब की नीलानी तय नीलामी केंद्रों में ही होगी। इससे पहले अभी तक ऐसे सेब की नीलामी परवाणू में की जाती थी। अब तय नीलामी केंद्रों में ही सेब की नीलामी होगी और वहां से व्यापारी ट्रकों में सेब लोड करके ले जा सकेंगे। हिमफेड बागवानों को कार्टन 46 से 57 रुपये में उपलब्ध करा रहा है। ट्रे 5.40 से 5.80 रुपये में दे रहा है। पिछली बार एमआईएस के सेब कारोबार में हिमफेड को 1.65 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के नब्बे गोदाम खाली, सीए स्टोर बनेंगे
गणेश दत्त ने कहा कि प्रदेश में करीब नब्बे गोदाम खाली पड़े हैं। इन गोदामों का सही इस्तेमाल कर सीए स्टोर बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। इन सीए स्टोरों को बनाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा जा चुका है। केंद्र सरकार से वित्तीय मदद लेकर ये सीए स्टोर बनाए जा रहे हैं। हिमफेड अब लूब्रीकेंट और तारकोल का कारोबार करने की योजना भी बना रहा है।
विज्ञापन