{"_id":"5f6c93938ebc3e6ccc70c3a5","slug":"himfed-board-of-directors-meeting-big-decisions-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब भुगतान के बदले बागवान ले सकेंगे अब उपकरण, खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब भुगतान के बदले बागवान ले सकेंगे अब उपकरण, खाद
Thu, 24 Sep 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 24 Sep 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमफेड के पेट्रोल पंपों के लिए अलग कैडर बनाने का फैसला लिया गया है। हिमफैड के अभी छह पेट्रोल पंप हैं और दस नए पंप खोले जाने प्रस्तावित हैं। मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) में बागवानों से खरीदे सेब के भुगतान के बदले बागवान तत्काल उपकरण और खाद खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
हिमफेड के चेयरमैन गणेश दत्त की अध्यक्षता में वीरवार को निदेशक मंडल की बैठक में कई फैसले लिए गए। हिमफेड में वरिष्ठ प्रबंधक का पद प्रतिनियुक्ति से भरने का निर्णय भी लिया है। वर्तमान में इस स्तर पर अनुभव रखने वाले अधिकारी संस्था में नहीं हैं। परवाणू के प्लॉट को अब तीन लाख के बदले दस लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से बाटलिंग प्लांट से निविदा आमंत्रित की जाएंगी।
विज्ञापन
अध्यक्ष ने बताया कि हिमफेड की शिमला के पास मल्याणा की जमीन भी संस्थान के नाम हो गई है। इसके लिए पिछले 36 साल से प्रयास किया जा रहा था। इस जमीन पर हिमफड के गोदाम भी हैं। हिमफेड अब पेट्रोलियम पदार्थ, तारकोल, सीएनजी की बिक्री की संभावनाओं की तलाश कर रहा है, ताकि संस्था का कारोबार बढ़ाया जा सके। इस बैठक में उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, प्रबंध निदेशक केके शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन