फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himcahal high court transfers twenty one judges

हिमाचल में 21 जजों के तबादले, पुरेंद्र हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार नियुक्त

Thu, 29 Jun 2017 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Himcahal high court transfers twenty one judges
हिमाचल हाईकोर्ट

हिमाचल हाईकोर्ट ने 21 अधीनस्थ न्यायिक सेवा अधिकारियों के नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी कर दिए हैं। कंज्यूमर फोरम मंडी के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्य को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार की तैनाती दी गई है। हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार रुल्ज वीरेंद्र शर्मा को कंज्यूमर फोरम मंडी का अध्यक्ष और रजिस्ट्रार प्रशासन राकेश चौधरी को जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुल्लू नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


सेशन जज कुल्लू प्रेम पाल रांटा को हाईकोर्ट में रजिस्ट्रार के पद पर तैनाती दी गई है। एनजीटी में डिप्टी रजिस्ट्रार के तौर पर कार्य कर रहीं सीनियर सिविल जज शीतल शर्मा को घुमारवीं जिला बिलासपुर में सीनियर सिविल जज कोर्ट नंबर एक में लगाया गया है। सीनियर सिविल जज घुमारवीं अनिल कुमार को जिला विधिक सेवा अथॉरिटी ऊना व हमीरपुर के सचिव की नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन


सीनियर सिविल जज मंडी संदीप सिंह सिहाग को जिला विधिक सेवा अथॉरिटी मंडी व बिलासपुर के सचिव के तौर पर नियुक्ति दी गई है। चौपाल में तैनात सिविल जज गौरव कुमार को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट सोलन व सिरमौर लगाया गया है। सिविल जज कोर्ट नंबर 4 शिमला नेहा शर्मा को इसी पद पर जोगिंद्रनगर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में तैनात सिविल जज विशाल भमनोत्रा को मोबाइल ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट हमीरपुर व बिलासपुर लगाया गया है। शिमला के कोर्ट नंबर 5 में तैनात सिविल जज आभा चौहान को कोर्ट नंबर 4, शिमला के कोर्ट नंबर 6 में तैनात सिविल जज कनिका गुप्ता को कोर्ट

नंबर 5, शिमला के कोर्ट नंबर 8 में तैनात सिविल जज सोनल थामा को कोर्ट नंबर 6, अंब के कोर्ट नंबर 2 में तैनात सिविल जज विवेक कैथ को इसी पद पर चौपाल व अंब के कोर्ट नंबर 3 में तैनात सिविल जज तरुण वालिया को कोर्ट नंबर 2 में तैनाती दी गई है।

सिविल जज कोर्ट नंबर 2 रोहड़ू दीपिका नेगी व सिविल जज कोर्ट नंबर 2 नूरपुर को हाईकोर्ट में लीव ट्रेनिंग रिजर्व रखा गया है। यह क्रमश: कंडाघाट और नालागढ़ की अदालतों से छुट्टी पर गए जजों का कार्य देखेंगे। नये सिविल जजों को ट्रेनिंग के बाद प्रदेश की विभिन्न अदालतों में प्रेक्टिकल ट्रेनिंग के लिए तैनात किया गया है।


इनमें कुमारी नैना को कोर्ट नंबर 3 अंब, जसप्रीत सिंह मन्हास को कोर्ट नंबर 2 रोहड़ू, कुमारी वत्सला चौधरी को कोर्ट नंबर 8 शिमला और कुमारी निकिता ताहीम को कोर्ट नंबर 2 नूरपुर में तैनाती दी गई है। इन सभी अधिकारियों को 8 जुलाई के बाद और 15 जुलाई से पहले नये स्थानों पर ड्यूटी ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed