{"_id":"651fae97280c50d4340f97c3","slug":"himalayan-motor-rally-147-kilometer-distance-second-phase-started-from-gramphu-to-kaza-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयन मोटर रैली: 139 किमी का रोमांचक सफर कर काजा पहुंची रैली, 90 प्रतिभागियों ने लगाई रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमालयन मोटर रैली: 139 किमी का रोमांचक सफर कर काजा पहुंची रैली, 90 प्रतिभागियों ने लगाई रेस
Fri, 06 Oct 2023 11:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 06 Oct 2023 11:08 PM IST
सार
ग्रांफू- काजा के 130 किलेामीटर में करीब 70 किलोमीटर तक कच्ची और सर्पीली सड़क से रैली गुजरी। चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के सौदागर करीब 300 किलोमीटर से अधिक का सफर करेंगे।
विज्ञापन
हिमालयन मोटर रैली।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाहौल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हिमालय मोटर रैली का दूसरा चरण शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह रैली केे 90 कार व बाइक सवार सिस्सू से ग्रांफू व 14,000 फुट ऊंची कुंजम दर्रा होकर काजा के लिए रवाना हुए और शाम को प्रतिभागियों द्वारा 139 किलोमीटर का लंबा रोमांच भरा सफर तय कर काजा पहुंच।
विज्ञापन
रैली में भाग ले रहे 90 वाहनों में 25 एक्सट्रीम कारें, 50 बाइकर्स, एसटीडी कैटगरी के 10 कारें सहित नेपाल के विक्रम थापा सहित एक महिला बाइकर महक दीक्षित और तीन कपल प्रतिभागी शामिल है। पहले दिन पांच अक्तूबर को सिस्सू से रोहतांग दर्रा के लिए रैली हुई और देर शाम को सभी प्रतिभागी रोहतांग से वापस सिस्सू पहुंचे।
विज्ञापन
जबकि शुक्रवार सुबह सिस्सू से प्रतिभागी अपने वाहनों में पहले ग्रांफू पहुंचे। यहां से सुबह 9:00 बजे रैली काजा के लिए रवाना हुई होकर दोपहर के आसपास रैली ग्रांफू से होकर छतड़ू, बातल और 14,000 फीट ऊंचे कुंजम दर्रा होकर लोसर पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद काजा को रवाना हुई। ग्रांफू- काजा के 130 किलेामीटर में करीब 70 किलोमीटर तक कच्ची और सर्पीली सड़क से रैली गुजरी। चार दिनों तक चलने वाली रैली में रफ्तार के सौदागर करीब 300 किलोमीटर से अधिक का सफर करेंगे। अब सात अक्तूबी को रैली काजा से हिक्किम, लांगचा, डेमूल और दुनिया के सबसे ऊंचे गांव कॉमिक पहुंचेगी।
आठ को रैली काजा से मनाली को आएगी। रैली के आयोजक और रेड डी हिमालया के चैंपियन सुरेश राणा ने बताया कि हिमालय मोटर रैली तीसरी बार आयोजित की जा रही है। कहा कि इस रैली का उदेश्य लाहौल-स्पीति, कुल्लू-मनाली के पर्यटन को बढ़ाने के साथ महिला सशक्तिकरण है।