{"_id":"5d131be68ebc3e3cd2726e87","slug":"himachl-govt-will-sold-power-to-electricity-board-at-higher-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बोर्ड को महंगी बिजली बेचेगी प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बोर्ड को महंगी बिजली बेचेगी प्रदेश सरकार
Wed, 26 Jun 2019 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्थापित विभिन्न पावर प्रोजेक्टों से सरकार को मिलने वाली निशुल्क बिजली इस साल 2.56 रुपये प्रति यूनिट की दर से विद्युत बोर्ड को बेची जाएगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने 2019-20 के लिए सरकार की ओर से बेची जाने वाली बिजली की दरें तय कर दी हैं।
विज्ञापन
साल 2018 के मुकाबले बिजली का दाम आठ पैसे प्रति यूनिट बढ़ाया है। सरकार को इस साल पावर प्रोजेक्टों से 577 मिलियन यूनिट बिजली निशुल्क मिलेगी। इसे बेचकर सरकार को 147 करोड़ की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार की पावर प्रोजेक्टों में हिस्सेदारी होने के नाते यह बिजली निशुल्क मिलती है। सरकार को प्रदेश में बिजली उत्पादन कर रहे 60 छोटे-बड़े प्रोजेक्टों से रॉयल्टी के तौर पर निशुल्क बिजली मिलती है। 2019-20 के दौरान बस्पा दो से सबसे अधिक 151.38 मिलियन यूनिट बिजली सरकार को निशुल्क मिलेगी। रणजीत सागर डैम से 59.74, मलाणा से 62.13, लारजी से 71.01, काशंग से 20.35, नाथपा झाकड़ी से 33.85 और कोलडैम से 13.88 मिलियन यूनिट सरकार को मिलेगी।
विज्ञापन
सभी पावर प्रोजेक्टों से कुल 577.45 मिलियन यूनिट बिजली सरकार को निशुल्क मिलेगी। 31 मार्च, 2020 तक सरकार को मिलने वाली इस निशुल्क बिजली को बिजली बोर्ड को 2.56 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बेचा जाएगा। साल 2018 में नियामक आयोग ने प्रति यूनिट बिजली का दाम 2.48 रुपये तय किया था।