{"_id":"11766ef3e7c155a36323c4bef982a6e8","slug":"himachali-youth-caught-in-saudi-arabia-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में फंस गया हिमाचली युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में फंस गया हिमाचली युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मंडी के खखरियाना के नरेश कुमार सऊदी अरब में फंसे हुए हैं। जिस कंपनी में नरेश काम करते हैं, वहां से पिछले छह महीने से वेतन नहीं मिल रहा। कंपनी ने नरेश का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
अब वह वापस भारत आने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। नरेश कुमार ढाई साल पहले 2012 में नौकरी के लिए सऊदी अरब पहुंचे। वहां उन्हें एक कंपनी में ड्राइवर की नौकरी मिली।
विज्ञापन
उससे छह माह का एडवांस वेतन मिलने का हस्ताक्षर करा लिया गया। पिछले छह माह से उसे वेतन नहीं मिला। अब वह वापस आना चाहते हैं। कुछ समय पहले ही नरेश के पिता की मौत हो गई। पत्नी अस्पताल में दाखिल है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
नरेश ने टेलीफोन पर ‘अमर उजाला’ को बताया कि वह वापस आने के लिए सऊदी अरब के लेबर कोर्ट से लेकर भारतीय दूतावास तक चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन किसी स्तर पर न्याय नहीं मिल पा रहा है।
भारतीय दूतावास की ओर से भी किसी प्रकार की मदद नहीं की जा रही है। उनके पास पैसे भी नहीं हैं। नरेश ने हिमाचल और भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है, जिससे वह अपने देश वापस आ सके।