फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali stalls become the center of attraction in Gujarat

Shimla News: गुजरात में हिमाचली स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachali stalls become the center of attraction in Gujarat
शिमला। गुजरात के गांधीनगर में तीन दिवसीय पर्यटन व्यापार मेला शुरू हो गया है। इसमें हिमाचल के होटल व्यवसायी और ट्रैवल एजेंट भी भाग ले रहे हैं। शिमला होटल एंड टूरिज्म स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहिंदर सेठ ने बताया कि मेले में हितधारकों को गुजरात के ट्रैवल एजेंटों के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर मिलता है। मेले में व्यवसायियों ने पर्यटकों की सुविधाओं के लिए स्टॉल बुक लगाए हैं। होटल का साहित्य ट्रैवल एजेंटों के बीच वितरित किया जाता है। बताया कि गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटरों पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह मेला आने वाले महीनों में कारगर सिद्ध होगा। होटल कारोबारियों को उम्मीद है कि पर्यटन व्यापार मेला मध्य सितंबर से फरवरी तक और ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन के दौरान गुजरात से बड़ी संख्या में पर्यटक प्रदेश का रूख करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article