Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali products shine at exhibition; self-help groups secure regular orders

Shimla News: प्रदर्शनी में चमके हिमाचली उत्पाद, समूहों को मिले नियमित ऑर्डर

Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachali products shine at exhibition; self-help groups secure regular orders
मंडी की सेपू बड़ी, राजस्थान की मेहंदी और कुल्लू के वुडन क्राफ्ट को मिला नया बाजार, बढ़ेगा कारोबार
विज्ञापन

खरीदारों ने भविष्य में नियमित सप्लाई की जताई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। रिज मैदान पर आयोजित ग्रामीण भारत महोत्सव में उत्पादों को मिली शानदार प्रतिक्रिया अब कारोबार में बदलने लगी है। प्रदर्शनी में तीन प्रमुख उत्पादों को नियमित सप्लाई ऑर्डर मिले हैं। इनमें मंडी की सेपू बड़ी, राजस्थान की मेहंदी और कुल्लू के वुडन क्राफ्ट शामिल हैं।
खरीदारों की ओर से भविष्य में भी इन उत्पादों की नियमित आपूर्ति की मांग की गई है। इससे ग्रामीण उद्यमियों को नए बाजार मिलने की उम्मीद जगी है। मंडी के शिकारी माता रुरल मार्ट से जुड़ी महिलाओं की सेपू बड़ी को प्रदर्शनी में खूब पसंद किया गया। उत्पाद को मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद महिलाओं को बेहतर कारोबार मिला। कई खरीदारों ने भविष्य में नियमित सप्लाई के लिए ऑर्डर भी दिए हैं। वहीं राजस्थान के अनुग्रह मेहंदी उद्योग को भी हिमाचल में नया बाजार मिला है। प्रदर्शनी में मेहंदी को पसंद किए जाने के बाद कुल्लू से करीब 200 किलोग्राम का पहला ऑर्डर मिला है। इससे उद्योग को प्रदेश में अपने कारोबार का विस्तार करने का अवसर मिला है। इसी तरह कुल्लू के आर्चरी फाउंडेशन के रणसिंघा और वुडन क्राफ्ट उत्पादों को भी लोगों ने खूब सराहा। प्रदर्शनी के बाद इन्हें इन उत्पादों के नए ऑर्डर मिले हैं। फाउंडेशन के उत्पादों की आपूर्ति पहले से ही हिमाचल इंपोरियम में की जाती है।
विज्ञापन

ग्रामीण भारत महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। हालांकि इस आयोजन की बड़ी उपलब्धि यह रही कि उत्पादों को पसंद करने वाले खरीदारों ने भविष्य में नियमित सप्लाई के लिए ऑर्डर दिए। इससे ग्रामीण उद्यमियों को स्थायी बाजार मिलने की संभावनाएं बढ़ी हैं। शिकारी माता रुरल मार्ट की स्टॉल संचालक चंपा ने बताया कि प्रदर्शनी में उनके उत्पादों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। अब उन्हें कई ऐसे ग्राहक मिले हैं, जो भविष्य में भी उनके उत्पाद खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महोत्सव को मिली अच्छी प्रतिक्रिया
प्रदर्शनी के आयोजक एवं नाबार्ड के सहायक प्रबंधक हिमांशु बलियान ने बताया कि इस वर्ष ग्रामीण भारत महोत्सव को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इसमें कई उत्पादकों को नई पहचान मिलने के साथ उनके उत्पादों के ऑर्डर भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि बिलासपुर के ग्रामीण गौरव मार्ट कामधेनु में भी पूरे हिमाचल की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बिक्री की जाती है। नाबार्ड इन उद्यमियों को नए बाजारों से जोड़ने में सहयोग करेगा ताकि ग्रामीण उत्पादों को स्थायी पहचान और बेहतर आमदनी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article