{"_id":"58dc90604f1c1bea0c63d998","slug":"himachali-players-won-21-medal-in-special-olympic","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष ओलंपिक: हिमाचली खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देश के लिए जीते 21 मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष ओलंपिक: हिमाचली खिलाड़ियों ने दिखाया दम, देश के लिए जीते 21 मेडल
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Thu, 30 Mar 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रिया में हुए विशेष ओलंपिक में भारत ने 73 पदक हासिल कर देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। भारत को मिले कुल पदकों में विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में 21 पदक हिमाचल के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
विज्ञापन
इसमें 8 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य शामिल हैं।विशेष ओलंपिक में भारत के दल के इस प्रदर्शन के लिए सूर्या उदय संरक्षण ट्रस्ट ने बधाई दी। नेशनल कोच अनुराधा ने बताया कि ऑस्ट्रिया में विशेष ओलंपिक का आयोजन 14 से 25 मार्च तक हुआ।
विज्ञापन
इसमें हिम बोर्डिंग, स्नो शूइंग, फिगर स्केटिंग, फ्लोर हॉकी और फ्लोर बॉल में भारतीय दल ने कुल 37 स्वर्ण, 10 रजत और 26 कांस्य पदक जीते। वहीं, हिमाचल के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते।
विज्ञापन
इसमें हिम बोर्डिंग में चंबा के एथलीट संजय ने दो स्वर्ण, जबकि चंबा से ही एथलीट कंचन बर्फ बोर्डिंग में 5वें स्थान पर रहे। कांगड़ा के नाथि राजेश को फ्लोर हॉकी में स्वर्ण मिला, जबकि कांगड़ा के एथलीट ज्योति ने स्नो शोईंग में रजत और कांस्य पदक जीता है।