फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali folk singer: Kelagi Nati singer Nikesh Barjatya

हिमाचल के लोक कलाकार: केलंगी नाटी ने निकेश को दिया नया मुकाम

Mon, 04 Mar 2019 03:21 PM IST
ashok chauhan राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
himachali folk singer: Kelagi Nati singer Nikesh Barjatya
निकेश बड़जातया का बचपन का शौक अब उनकी जिंदगी बन गया है। स्कूल की पढ़ाई के साथ छुट्टियों में मेहनत-मजदूरी का काम करने वाले निकेश ने करीब डेढ़ दशक पहले हिमाचली सिनेमा में बतौर मॉडल पैर रखा। इसके बाद कॉरियोग्राफर, सहायक निर्देशक, निर्देशक रहते हुए अब गायकी तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


निकेश की हाल ही में गद्दी गीतों की केलंगी नाटी को यू-ट्यूब में दर्शकों ने खूब सराहा है। छह माह में केलंगी नाटी के आडियो को 417600 से अधिक लोगों ने सुना, जबकि एक माह पहले अपलोड नाटी के वीडियो को अब तक 274000 से अधिक लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन


एक साल पहले आए भोलेया रामा को भी एक लाख से अधिक व्यूज यू-ट्यूब पर मिले हैं। निकेश का शीघ्र ही एक गद्दी संस्कृति पर आधारित गाना आएगा। मूल रूप से भरमौर से संबंध रखने वाले निकेश का लोक कलाकारी का सफर 2002 में धर्मशाला से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अभी तक नहीं छोड़ी पढ़ाई

भरमौर से धर्मशाला आए हिम्मत राम के सात बच्चों में सबसे छोटे निकेश धौलाधार सांस्कृतिक युवा मंच के फाउंडर सदस्य हैं। इसी मंच के माध्यम से निकेश ने शुरुआत की और टी-सीरीज, नगमा सहित अन्य बड़ी कंपनियों के बैनर तले बनीं सामो नार, एक नीलमा पहाड़े दी, मामा पहाड़िया, कुंजू चंचलो और हास्य फिल्म गुदगुदी हिमाचले दी फिल्म में मुख्य सहायक निर्देशक का काम करते हुए इन फिल्मों में अभिनय भी किया।

वहीं चूड़ा सजना दा और तेरी याद आए सजना में निर्देशन किया। इसके अलावा 28 नॉन स्टॉप पहाड़ी नाटियों हो मोईये रखी दित्ता तेरा वो वियां... और धोबण एलबम सहित करीब दो दर्जन से अधिक गीतों की एलबम में मुख्य किरदार में रहे। साल 2010 में लोक संपर्क विभाग में बतौर कलाकार चयनित हुए और वर्तमान में विभाग में गायन और अभिनय करते हैं। निकेश ने सांसद शांता कुमार की लिखी फिल्म लाजो में निर्देशन किया।

निकेश ने रावमापा बालक धर्मशाला से जमा दो की पढ़ाई की। 2002 में वह एनएसएस के वेस्ट वालंटियर चुने गए, जबकि एनवाईके के साथ रहते हुए उन्हें 2008 में श्रेष्ठ युवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं उत्तर भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। स्नातक की पढ़ाई धर्मशाला महाविद्यालय से वाद्य संगीत में की है। निकेश ने अपनी पढ़ाई नहीं छोड़ी और प्रवीन कला केंद्र चंडीगढ़ से विशारद की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय दूरवर्ती शिक्षण संस्थान से पत्रकारिता की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed