फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachali culture shown through Hamirpuri bride

Shimla News: हमीरपुरी दुल्हन के जरिये दिखाई हिमाचली संस्कृति

Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Himachali culture shown through Hamirpuri bride
शिल्प मेले में महिलाओं की कलाकारी के कायल हुए लोग
विज्ञापन

क्रोसिये से बुनी दुल्हन की कीमत 5 हजार
4100 रुपये में बिक रही है लाहौल की गुड़िया

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान पर चल रहे कला एवं शिल्प मेले में कॉटन के धागों से तैयार की गई हमीरपुरी दुल्हन 5 हजार और लाहौली गुड़िया 4100 रुपयेे में बिक रही है।
रंग बिरंगे धागों को एक गुड़िया का रूप देकर कलाकारों ने जहां अपनी प्रतिभा दिखाई है वहीं इसकेे जरिये हिमाचल की संस्कृति को भी दर्शाया है। फाइवर और कॉटन के धागों के मिश्रण सेे तैयार गुड़िया में हिमाचली पहनावे की झलक दिखाई है। इन्हें महिलाओं ने क्रोसिये से बनाकर तैयार किया है। इसके अलावा शिमला और हमरीपुरी दुल्हन के पहनावे में तैयार गुड़िया भी लोगों को लुभा रही हैं।
विज्ञापन

लाहौली गुड़िया में लाहौल की संस्कृति को दिखाया है। चंबा की संस्कृति को दर्शाते गद्दी और गद्दण का जोड़ा भी काफी आकर्षक है। इसकी कीमत तीन हजार रुपये रखी है। इन उत्पादों को चैप फाउंडेशन के माध्यम से कुल्लू में बनाकर तैयार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले की करीब 70 से 80 महिलाओं को रोजगार मिला है। चैप फाउंडेशन की सदस्य अर्पण अग्रवाल ने बताया कि चैप फाउंडेशन बेरोजगारी के समाधान खोजने और जिम्मेदार पर्यटन को लागू करने में योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रोसिये से किया गया हैै तैैयार
मेले में किन्नौरी गुड़िया 4,000, डाइनिंग टेबल सेट 3,000, पैन स्टैंड 850, हैंड बैग 350, मफलर टोपी का सेट 1,800 से 3,500 रुपये में बिक रहा है। कारीगर तृप्ता नेगी ने बताया कि अभी उन्होंने पांच जिलों के सांस्कृतिक परिधानों में गुड़िया बनाकर तैयाार की हैं। जल्द ही 12 जिलों की वेशभूषा को दर्शाती गुड़िया तैयार की जाएंगी। इन्हें क्रोसिये के साथ कॉटन के धागे से बनाकर तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article