फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachali cricketers in 2018 Indian Premier League

आईपीएल में बैंच पर नजर आ रहे हिमाचली क्रिकेटर, एक को मौका नहीं

Sat, 28 Apr 2018 07:38 AM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 28 Apr 2018 07:38 AM IST
विज्ञापन
himachali cricketers in 2018 Indian Premier League

आईपीएल के 11वें संस्करण में हिमाचल के खिलाड़ी बैंच पर दर्शक बनकर रह गए हैं। सात अप्रैल से शुरू हुई प्रतियोगिता में अब तक हिमाचल के किसी खिलाड़ी को मैदान में उतरने का मौका नहीं मिल सका है।

विज्ञापन


पहले ही धर्मशाला को मेजबानी न मिलने से दर्शक मायूस थे, अब खिलाड़ियों की मौका न मिलने से प्रशंसक मायूस हैं। मयंक डागर, बिपुल शर्मा, प्रशांत चोपड़ा अलग-अलग फ्रेंचाइजी से खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


अब तक तीनों बैंच पर नजर आए हैं। हिमाचली खिलाड़ियों के मैदान में उतरने से प्रशंसकों में आईपीएल को लेकर उत्साह था। इस बार न ही धर्मशाला में आईपीएल का कोई मैच मिला और न ही खिलाड़ियों को खेलने को मौका मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली में शामिल थे 10 खिलाड़ी, तीन की लगी बोली
आईपीएल सीजन-11 के लिए जनवरी माह में लगी बोली में ऋषि धवन, प्रशांत चोपड़ा, पारस डोगरा, अंकुश बैंस, गुरविंद्र सिंह, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, मयंक डागर, विपुल शर्मा और सुमित वर्मा के नाम शामिल थे।

लेकिन, इनमें से केवल मयंक डागर को किंग्स इलेवन पंजाब, विपुल शर्मा को सनराइजर हैदराबाद और प्रशांत चोपड़ा को राजस्थान रॉयल्स ने 20-20 लाख रुपये में खरीदा था।


किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं किया संपर्क
एचपीसीए के धर्मशाला स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मैच के लिए किसी भी फ्रेंचाइजी ने संपर्क नहीं किया। ऐसे में यहां आईपीएल का कोई भी मैच नहीं हो सका। - संजय शर्मा, प्रवक्ता एचपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed