{"_id":"57431e1a4f1c1b164d690dcd","slug":"himachali-cricketer-rishi-dhawan-selected-for-zimbabwe-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऋषि धवन को फिर मौका, जिम्बाब्वे सीरिज के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि धवन को फिर मौका, जिम्बाब्वे सीरिज के लिए हुआ चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Tue, 24 May 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
ऋषि धवन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ऋषि धवन का दूसरी बार टीम इंडिया में चयन हुआ है। जिम्बाब्बे दौरे के लिए वन-डे, टी-20 सीरीज के लिए ऋषि का भारतीय टीम में चयन होने से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
इससे पहले ऋषि धवन का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया में पहली बार चयन हुआ था। मंडी के स्कूल बाजार से संबंध रखने वाले आलराउंडर ऋषि धवन को एक बार फिर टीम इंडिया में अपनी परफारमेंस दिखाने का मौका मिला है।
विज्ञापन
जिम्बाब्बे दौरे पर वन-डे सीरीज के लिए जा रही इंडिया टीम में चयनकर्ता में ऋषि को मौका दिया है। आईपीएल-9 में ऋषि धवन किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल मैचों में उन्हें अपनी परफारमेंस दिखाने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
चयनकर्ताओं ने उन्हें दूसरी बार टीम इंडिया से खेलने का मौका दिया। जिम्बाब्बे के साथ इंडिया टीम तीन वन-डे मैच और तीन टी-20 मैच खेलेगी। ऋषि धवन ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जिम्बाब्बे दौरे के लिए इंडिया टीम में चयन होने के बारे में पता लगा है।
उन्होंने कहा कि जिम्बाब्बे दौर पर बेहतर परफारमेंस के लिए पूरा प्रयास करेंगे। प्रशंसक जो उम्मीद मुझसे रखते हैं, उस पर खरा उतरने के लिए प्रयास करूंगा। ऋषि धवन इन दिनों अपने घर मंडी आए हैं। ऋषि धवन के चयन पर पिता आरपी धवन और माता शैली धवन बेहद खुश हैं।