फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachali coming from red zone of other state will be Quarantine: jairam

क्वारंटीन केंद्र में रखे जाएंगे दूसरे राज्य के रेड जोन से आने वाले हिमाचली: जयराम

Fri, 01 May 2020 10:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Himachali coming from red zone of other state will be Quarantine: jairam
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

दूसरे राज्यों के कोरोना रेड जोन से हिमाचल आने वाले हिमाचलियों को 14 दिन प्रदेश के क्वारंटीन केंद्रों में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सभी डीसी, एसपी और सीएमओ को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। शुक्रवार को वीडियो कॉन्फेंसिंग से बैठक में सीएम ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी एकत्रित की जाए। उन्हें हर हाल में होम क्वारंटीन रखना सुनिश्चित किया जाए। बाहरी राज्यों से प्रदेश में प्रवेश करने वालों की चिकित्सा जांच को एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान की तर्ज पर विशेष अभियान चलाया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि होम क्वारंटीन में रखे लोग घरों से न निकलें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के लोगों की वापसी को उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जयराम ने कहा कि ग्रीन जोन में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने के प्रयास किए जाने चाहिए। आवश्यक वस्तुओं और खेती के उपकरणों की सुचारु आवाजाही करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। लोगों को फेस मास्क और फेस कवर पहनने के लिए भी प्रेरित करें। कहा कि चुनिंदा क्षेत्रों में कुछ चयनित दुकानें खोलने की अनुमति है, लेकिन सुनिश्चित किया जाए कि सामाजिक दूरी बनी रहे। लोग फेस मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग करें। बैठक में मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान और प्रधान सचिव जेसी शर्मा, ओंकार चंद शर्मा, और संजय कुंडू, सचिव सूचना रजनीश मौजूद थे।

विज्ञापन

होम डिलीवरी से 12 लाख से अधिक व्यक्ति लाभान्वित: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि लोगों को आवश्यक वस्तुओें की होम डिलीवरी की जाए ताकि लॉकडाउन की अवधि के दौरान उनके आवागमन में कमी लायी जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य में खाद्य, दवाओं और अन्य आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त भंडार है और किसी को भी चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि सभी वस्तुओं की निर्बाध और निरंतर आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित की जा रही है।

सरकार ने विभिन्न वस्तुओं की होम डिलीवरी के लिए पूरे प्रदेश में 1706 विक्रेताओं को नामांकित किया है जिससे अब तक 12,82,334 लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि हर घर में किराने की वस्तुओं की आवश्यकता होती है और 610 विक्रेताओं को राज्य के सभी हिस्सों में किराने की वस्तुओं की आपूर्ति बनाए रखने के लिए नामांकित किया गया है जिससे 1,61,955 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह फलों और सब्जियों की होम डिलीवरी के लिए 526 विक्रेताओं को नामांकित किया गया है जिससे 10,75,572 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed