फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal youth congress Gherao Himachal Pradesh himachal pradesh vidhan sabha

हिमाचल: विधानसभा के बाहर युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, बेरिकेड तोड़कर गेट तक पहुंचे

Mon, 14 Mar 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Mar 2022 05:49 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई कोई नहीं रोक सकता। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है।

विज्ञापन
himachal youth congress Gherao Himachal Pradesh himachal pradesh vidhan sabha
बेरिकेड पर चढ़कर प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल युवा कांग्रेस के नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विधानसभा का घेराव किया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर युकांई सड़कों पर उतरे। चौड़ा मैदान में बेरिकेड तोड़ युवा कांग्रेस नेता विधानसभा के गेट पर पहुंचे। यहां युकां प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी सहित कई के कपड़े फट गए। 

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई कोई नहीं रोक सकता। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने 80 हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है। कांग्रेस हिमाचल में चार साल से लड़ाई लड़ रही है और अब कुछ लोग सफेद टोपी लगाकर जनता के हिमायती बन रहे हैं। हम अध्यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ हैं। कांग्रेस सत्ता में आकर रोजगार और पुरानी पेंशन देगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस युवा ताकत के साथ सत्ता में आएगी। युवा साथियों को विधानसभा चुनाव में पूरा सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन


एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से युकां कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। सरकार के पास योजना और दृष्टिकोण नहीं है। बागवानों, किसानों और शिक्षा क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है। जयराम सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास को नई दिशा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि युकां टीम ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस ने भाजपा को करारी मात दी है। विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि पहले भाजपा को हराना है और मुख्यमंत्री का चेहरा किसी को नहीं बनाना है।


उपचुनाव में युकां नेता जीतकर आए हैं। विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोगों के हितों की रक्षा को आवाज उठाते रहना है। हमें एकजुटता के साथ सिर्फ कांग्रेस के नारे लगाने हैं। कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह ने कहा कि जयराम सरकार विफल रही है। युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि इससे पहले धर्मशाला में युकां ने आंदोलन किया था। आज युकां विधानसभा का घेराव कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed