फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal year ender 2017 prem kumar dhumal defeat in assembly election

प्रदेश में धूमल की हार बना साल का सबसे बड़ा सियासी घटनाक्रम

Mon, 01 Jan 2018 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Jan 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal year ender 2017 prem kumar dhumal defeat in assembly election

गुजरा साल प्रदेश की सियासत में कई नए आयाम स्थापित कर गया है। हिमाचल की सियासत और सत्ता के लिहाज से वर्ष 2017 उतार-चढ़ाव भरा रहा। कांग्रेस सरकार और पार्टी सत्ता के आखिरी साल में कई खेमों में बंट गई। इसी के चलते मुख्यमंत्री वीरभद्र के मिशन रिपीट के सियासी मंसूबे हकीकत में तबदील नहीं हो पाए।

विज्ञापन


भाजपा ने प्रदेश की सियासत की दशा और दिशा बदल दी। चुनावी वर्ष में भाजपा के चुनावी प्रबंधन के आगे कांग्रेस के कई दिग्गजों का सियासी भविष्य संकट में आ गया। साल भर चली सियासत का अंत विधानसभा चुनाव से हुआ। साल का सबसे बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम भाजपा के मुख्यमंत्री प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल की चुनावी हार के तौर पर देखा जा रहा है। धूमल की हार पर भाजपा का बड़ी जीत ने प्रदेश को जयराम ठाकुर के तौर पर अगला मुख्यमंत्री प्रदेश को दिया।
विज्ञापन


राजनीतिक लिहाज से वर्ष 2017 में प्रदेश चुनावी मोड में दिखा। पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर और पंजाब के मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों के बाद प्रमुख सियासी दलों ने हिमाचल का रुख किया। चुनाव से पहले कांग्रेस सरकार और संगठन में मतभेद बंद कमरों से निकलकर सुर्खियों में तबदील होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने सुनियोजित ढंग से अप्रैल माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शिमला के रिज मैदान में रैली कर चुनावी शंखनाद किया। 26 अप्रैल को रिज पर मोदी रैली से चुनावी आगाज कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी कमान अपने हाथ ले ली। शाह 3 मई को पालमपुर पहुंचे। संगठन को चुनाव प्रबंधन के गुर दिए।

धूमल की हार से बदल गई सियासत

Himachal year ender 2017 prem kumar dhumal defeat in assembly election

शाह की दो दिवसीय चुनावी कार्यशाला के बाद भाजपा चुनावी समर में उतर गई। हर विधानसभा में भाजपा के परिवर्तन रथ दौड़े तो कांग्रेस की नींद टूटी। कांग्रेस ने रथयात्रा के जवाब में पदयात्रा शुरू की, लेकिन सरकार और संगठन के बीच तालमेल न होने से पार्टी पहले चरण के बाद हांफ गई।

भाजपा के संगठित चुनाव प्रचार के मुकाबले में कांग्रेस जब पिछड़ी तो पार्टी हाईकमान ने वीरभद्र सिंह को चुनाव की कमान सौंपी। इसके बाद दोनों ओर से प्रचार, आरोप-प्रत्यारोप और सियासी दांव पेच की असल जंग शुरू हुई।

भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरा नहीं देने पर वीरभद्र सिंह ने भाजपा को बिना दूल्हे की बारात की संज्ञा दे दी। वीरभद्र का दूल्हे वाले जुमला खूब चला।

भाजपा ने आखिरी समय में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित किया। धूमल के सुजानपुर सीट से उतार चुकी भाजपा के लिए सबसे बड़ा झटका उनकी हार से लगा।

धूमल एक समय में करीबी रहे राजेंद्र राणा से हार गए। धूमल के कई करीबी भी चुनाव हार गए, लेकिन पार्टी 44 सीटें जीत गई। उनकी हार के बाद भाजपा को नया मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के तौर पर तय करना पड़ा।

वीरभद्र का आखिरी चुनाव, बेटे का आगाज

Himachal year ender 2017 prem kumar dhumal defeat in assembly election

हिमाचल ने पहली बार अलग तरह का चुनाव प्रचार देखा। भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए भी यह बिल्कुल नया रहा। प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को आगे रख चुनाव में उतरी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की टीम को चुनौती देने के लिए वीरभद्र अकेले डटे रहे।

चुनाव निकट आए तो वीरभद्र के प्रचार तंत्र के मुकाबले भाजपा ने केंद्रीय मंत्रियों को उतार दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सात रैलियां कर चुनावों का रुख ही मोड़ दिया। कांग्रेस स्टार प्रचार में जूझती दिखी। राहुल गांधी एक दिन के लिए हिमाचल आए।

वीरभद्र सिंह के उनका आखिरी चुनाव होने का एलान पार्टी की सियासी नैया तो पार नहीं करवा सका, लेकिन उनके बेटे विक्रमादित्य ने सियासी पारी का आगाज किया। पार्टी हार गई, लेकिन वीरभद्र सिंह अपना और बेटे का चुनाव जीत गए।

प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की जीत उनके खेमे को संजीवनी दे गई। हार के बावजूद वीरभद्र और सुक्खू खेमे के बीच मतभेद जस के तस हैं। पार्टी के लिए आने वाले समय में इस खींचतान से निपटना बड़ी चुनौती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed