{"_id":"5df787c08ebc3e880d69ba92","slug":"himachal-worker-s-death-due-to-deteriorating-health-in-solanganala","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सोलंगनाला में तबीयत बिगड़ने से कामगार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सोलंगनाला में तबीयत बिगड़ने से कामगार की मौत
Mon, 16 Dec 2019 07:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 16 Dec 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कुल्लू जिले में पर्यटन नगरी मनाली के सोलंगनाला में तैनात बीआरओ के कामगार की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार जीत सिंह (52) पुत्र गौड़ सिंह निवासी गांव व डाकघर लाखी तहसील, जिला चमोली उत्तराखंड सोलंगनाला में बीआरओ में काम करता था। रविवार रात ढाई बजे वह एमआई रूम में ड्यूटी दे रहा था।
विज्ञापन
इस दौरान उसे छाती में दर्द हुआ। इसके बाद बेहोश हो गया। हालत में सुधार न होने पर उसे मिशन अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को शव गृह मनाली में रखा गया है। मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन