फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won half the battle, one out of two coronavirus positive Recovered

हिमाचल के लिए राहत की खबर, दो में से एक करोना वायरस पॉजिटिव हुआ ठीक

Fri, 27 Mar 2020 08:37 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Mar 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Himachal won half the battle, one out of two coronavirus positive Recovered
सांकेतिक तस्वीर

कोरोना से जंग लड़ रहे हिमाचल प्रदेश के लिए शुक्रवार को बड़ी सुखद खबर आई। कोरोना वायरस से पीड़ित प्रदेश  के दो पॉजिटिव मरीजों में से एक मरीज अब ठीक हो गया है। शुक्रवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और सरकार ने राहत की सांस ली है। फिलहाल ठीक होने वाले उस युवक को टांडा में ही रखा गया है और शनिवार को स्वास्थ्य विभाग फिर से उसका कोविड टेस्ट करेगा। इस टेस्ट में भी रिपोर्ट निगेटिव आने पर युवक को घर भेजा जा सकता है। 

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि शनिवार की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे होम क्वारंटीन में भेजा जा सकता है। बता दें, कोरोना वायरस से अछूते रहे हिमाचल में डेढ़ हफ्ता पहले एक ही दिन में दो पॉजिटिव मामले आ गए थे। दोनों कोरोना पीड़ित कांगड़ा के ही रहने वाले हैं। उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती कर डाक्टरों की सघन निगरानी में रखा था। प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने बताया कि सिंगापुर से लौटे पुरुष मरीज की रिपोर्ट शुक्रवार को निगेटिव आ गई है। शनिवार को उसका दोबारा टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही उसको छुट्टी देने पर फैसला होगा।

विज्ञापन

प्रदेश में मच गया था हड़कंप

Himachal won half the battle, one out of two coronavirus positive Recovered

20 मार्च को सामने आए दोनों मामले के अनुसार 63 वर्षीय पीड़ित महिला 19 मार्च को दुबई से लौटी थी, जबकि 32 वर्षीय युवक 18 मार्च को सिंगापुर से आया था। प्रारंभिक जांच में दोनों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद पहले सरकार ने सभी स्कूल बंद कर दिए और फिर एक के बाद एक बड़े फैसले लेते हुए पूरे प्रदेश में कर्फ्यू तक लगाने का फैसला ले लिया।

सरकार की सख्ती के बाद से अब तक कोई नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है और न ही किसी और को संक्रमण हुआ है। दुबई से लौटी महिला मरीज अभी भी पॉजिटिव ही है। हालांकि इस बीच अमेरिका से लौटे एक तिब्बती की कोरोना वायरस से टांडा में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed