फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal won bronze medal in National Women's Ice Hockey Competition

Lahul News: राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में आईटीबीपी को गोल्ड, हिमाचल ने जीता कांस्य पदक

Wed, 08 Feb 2023 05:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग ( लाहौल- स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर / केलांग ( लाहौल- स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में आईटीबीपी ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। जबकि मेजबान यूटी लद्दाख को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हिमाचल की महिला टीम को कांस्य पदक मिला है।

विज्ञापन
Himachal won bronze medal in National Women's Ice Hockey Competition
हॉकी प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता कांस्य पदक - फोटो : संवाद

विस्तार

लद्दाख में हुई राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में आईटीबीपी ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। जबकि मेजबान यूटी लद्दाख को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हिमाचल की महिला टीम को कांस्य पदक मिला है। बुधवार को आईटीबीपी और यूटी लद्दाख के बीच आइस हॉकी का फाइनल मैच खेला गया। जिसमें आईटीबीपी ने दो गोल और यूटी लद्दाख ने एक गोल किया। रोमांचक मुकाबले का दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। कांस्य पदक के लिए हिमाचल का मैच दिल्ली के साथ होना था। बारिश होने की वजह से अंकों के आधार पर हिमाचल की टीम को कांस्य पदक दिया गया।

विज्ञापन


इससे पूर्व हिमाचल के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में यूटी लद्दाख की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला 6-0 जीता। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आईटीबीपी ने दिल्ली को हराया। लद्दाख के फियंग में हुई राष्ट्रीय आइस हॉकी प्रतियोगिता का समापन हो गया और आईटीबीपी की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। हिमाचल टीम के कोच अमित वेलवाल ने बताया हिमाचल महिला आइस हॉकी टीम को कांस्य पदक मिला है। राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी प्रतियोगिता में तेलंगाना, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, आईटीबीपी, यूटी लद्दाख और महाराष्ट्र की टीम ने अपना दमखम दिखाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed