{"_id":"5f1312988ebc3e6374563039","slug":"himachal-woman-died-of-coronavirus-at-pgi-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: महिला की कोरोना से मौत, पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: महिला की कोरोना से मौत, पीजीआई में तोड़ा दम
Sat, 18 Jul 2020 09:55 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, सरकाघाट(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिले की ग्राम पंचायत थौना के पड़ासला गांव की एक महिला की कोरोना संक्रमण से चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई है। महिला का पति असम राइफल में तैनात है। कुछ समय पहले महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ अपनी बहन के घर चंडीगढ़ पहुंची थी। महिला पहले से ही बीमार रहती थी। शुक्रवार को महिला में कोरोना के लक्षण दिखे और और उसे इलाज के लिए पीजीआई ले जाया गया। कोविड-19 के सैंपल लिए गए। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पाजिटिव आई।
विज्ञापन
शनिवार को महिला की तबीयत काफी बिगड़ गई और दोपहर बाद उसने दम तोड़ दिया। उधर, अब महिला के पति और बच्चों को चंडीगढ़ में ही होम क्वारंटीन कर दिया है। प्रोटोकोल के तहत प्राइमरी संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं सरकाघाट का कोई रिश्तेदार संक्रमित के परिवार के कांटेक्ट में तो नहीं आया। इस बात की पुष्टि एसडीएम सरकाघाट जफर इकबाल ने की है। उन्होंने कहा कि यह मौत हिमाचल में काउंट नहीं होगी।
विज्ञापन