फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Winter session: CM Jairam said that gs Bali was a very lively person

शीतकालीन सत्र: सीएम जयराम बोले- बेहद जिंदादिल इंसान थे जीएस बाली

Fri, 10 Dec 2021 09:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Dec 2021 09:00 PM IST
सार

विधानसभा में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया। कहा कि बोधराज का बागवानी क्षेत्र के लिए काफी योगदान रहा। जीएस बाली का प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहा और बाली एक अलग तरह के व्यक्तित्व थे। जयराम ने कहा कि 1998 में मेरे साथ ही उनका विधानसभा में पदार्पण हुआ था।

विज्ञापन
himachal Winter session: CM Jairam said that gs Bali was a very lively person
विधानसभा में सीएम जयराम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तपोवन में विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन शुक्रवार को तीन पूर्व विधायकों जीएस बाली, बोध राज और डॉ. शिव कुमार के अलावा देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले अन्य सैन्य अधिकारियों और सैन्य कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया। कहा कि बोधराज का बागवानी क्षेत्र के लिए काफी योगदान रहा। जीएस बाली का प्रदेश के विकास में अहम योगदान रहा और बाली एक अलग तरह के व्यक्तित्व थे। जयराम ने कहा कि 1998 में मेरे साथ ही उनका विधानसभा में पदार्पण हुआ था। उस वक्त सरकार बनाने के लिए महज एक सदस्य की जरूरत थी और उस समय उन्होंने कांग्रेस के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन


उनका उत्साह और जोश जनून उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखता था। बाली ने अपने कार्यकाल में ऐसे भी काम किए, जिससे वह विवादों का भी शिकार हुए। वह हमेशा सभी को मेलजोल का पाठ पढ़ाया करते थे। हालांकि वह बेहद बीमार थे। बावजूद इसके वह सभी का हालचाल पूछा करते थे। जयराम ने जनरल बिपिन रावत के असामयिक निधन को देश को बहुत बड़ी क्षति करार दिया। मुकेश ने अपने शोकोदगार में जीएस बाली को दोस्तों का दोस्त करार दिया। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, रामलाल ठाकुर, आशीष बुटेल, राकेश सिंघा, रवि धीमान, कर्नल धनीराम शांडिल और अन्य ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने कुछ देर का मौन भी रखा।
विज्ञापन


नए सदस्यों का कराया परिचय
सत्र के पहले दिन हाल ही में हुए उपचुनाव में चुनकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के तीन विधायकों जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी तथा फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया का भी सदन में परिचय करवाया गया। तीनों को सदन में पहुंचने पर बधाई दी गई। वहीं, तीन पूर्व विधायकों जीएस बाली, बोध राज और डॉक्टर शिव कुमार के अलावा देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत और हेलिकाप्टर हादसे में शहीद जयसिंहपुर के जवान विवेक समेत अन्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया और सभी दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed