{"_id":"583a669e4f1c1b983513d199","slug":"himachal-will-host-football-santosh-trophy-turnament","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल को मिली संतोष ट्रॉफी की मेजबानी, ये रहा शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल को मिली संतोष ट्रॉफी की मेजबानी, ये रहा शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 27 Nov 2016 10:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश फुटबॉल संघ को दिसंबर-जनवरी में होने वाली फुटबॉल की प्रतिष्ठित प्रतियोगिता संतोष ट्रॉफी की मेजबानी मिली है। प्रतियोगिता सुंदरनगर के एमएसएसएम कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी। 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक होने वाली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और मेजवान हिमाचल प्रदेश की टीमें भाग लेंगी।
विज्ञापन
प्रदेश फुटबॉल संघ के प्रदेशाध्यक्ष अमितपाल सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता के ऑर्गेनाइजिंग सचिव उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री होंगे। उन्हीं के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा भी संघ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन का खाका तैयार कर रहा है। इस मौके पर संघ के उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, प्रेस सचिव सत्यदेव शर्मा, कोच एसडी शर्मा, बहादुर सिंह लक्की, जितेंद्र कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
नौकरी के लिए बढ़ाया जाए खिलाड़ियों का कोटा
अमितपाल सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी के लिए खिलाड़ियो के कोटे को तीन फीसदी से बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले सभी खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाती है। इस कारण खिलाड़ियों का कोटा मात्र 3 फीसदी होना है। उन्होंने इस संबंध में कांगड़ा बैंक के अध्यक्ष समेत कुछ अन्य नेताओं से भी चर्चा की है।
विज्ञापन
अमित पाल दूसरी बार बने फुटबाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष
ऊना। प्रदेश फुटबॉल संघ का चुनाव शनिवार को ऊना के समीपवर्ती रक्कड़ में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के ओएसडी और संघ के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अमितपाल सिंह को लगातार दूसरी बार फुटबॉल संघ की कमान सौंपी गई।
वहीं दीपक शर्मा को भी दूसरी बार संघ के प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा गया और नरेश राणा एक बार फिर कोषाध्यक्ष चुने गए। सर्वसम्मति से हुए तीनों पदाधिकारियों के चुनाव के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के चयन के लिए अमितपाल सिंह को अधिकृत कर दिया गया। वहीं अमितपाल ने भी पुरानी टीम को रिपीट करने का एलान करते हुए फुटबाल को बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए साथ देने का आह्वान किया।