{"_id":"6315fb3ccd095302836d0fa2","slug":"himachal-will-get-300-new-doctors-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Doctors Recruitment: हिमाचल को इस महीने मिलेंगे 300 नए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Doctors Recruitment: हिमाचल को इस महीने मिलेंगे 300 नए चिकित्सक
Tue, 06 Sep 2022 12:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:19 PM IST
सार
औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस महीने के अंत तक उत्तीर्ण डॉक्टर की मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में एक महीने तक सेवाएं ली जाएगी। यह विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मरीजों को सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
डॉक्टर (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग को इस महीने 300 नए डॉक्टर मिलेंगे। अटल विश्वविद्यालय नेरचौक ने एमबीबीएस प्रशिक्षु डॉक्टरों की लिखित परीक्षा ली है। 15 दिन के भीतर इसका परिणाम घोषित होगा। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इस महीने के अंत तक उत्तीर्ण डॉक्टर की मेडिकल कॉलेजों और जोनल अस्पतालों में एक महीने तक सेवाएं ली जाएगी। यह विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ मरीजों को सेवाएं देंगे। नवंबर महीने में इनकी तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में की जाएगी। अब प्रदेश सरकार की ओर से 200 अन्य डॉक्टरों के पदों को कमीशन के माध्यम से भरा जाएगा। इनकी तैनाती से स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Doctors Recruitment: हिमाचल को इस महीने मिलेंगे 300 नए चिकित्सक
विज्ञापन
स्वास्थ्य संस्थानों में कुल पांच सौ डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। हिमाचल के दूरदराज के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी चल रही है। कई ऐसे भी स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां डॉक्टर नहीं है। फार्मासिस्ट ही मरीजों का उपचार कर रहे हैं। ऐसे में इन डाक्टरों को इन केंद्रों में भेजा जाना है। इसके अलावा प्रदेश सरकार स्वास्थ्य संस्थानों में फार्मासिस्टों के पदों को भी भरने जा रहा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय की ओर से बैचवाइज 17 फार्मासिस्टों के पदों को भरा जा रहा है। मंगलवार को निदेशालय में फार्मासिस्टों की काउंसलिंग होगी। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग ने रोजगार कार्यालय से 2 जुलाई को रोजगार कार्यालय से फार्मासिस्टों के नाम मंगवाए थे। स्वास्थ्य प्रधान सचिव सुभाशीष पंडा ने बताया कि कुल 500 में से 300 एमबीबीएस डॉक्टरों की लिखित अटल विश्वविद्यालय नेरचौक ने ली है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की तैनाती होगी।
विज्ञापन