फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal will fill up 123 posts vacancies of forest guards

हिमाचल में वन रक्षकों के 123 खाली पद भरेंगे

Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 07 Oct 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Himachal will fill up 123 posts vacancies of forest guards

हिमाचल में वनरक्षकों के 123 पद भरे जाएंगे। राज्य सरकार ने वन विभाग को इन पदों की भर्ती करने के आदेश जारी किए हैं। ये पद सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन की ओर से इस संबंध में एक पत्र विशेष सचिव वन गोपाल शर्मा ने प्रधान मुख्य अरण्यपाल को लिखा है।

विज्ञापन


इसमें उन्हें अवगत करवाया गया है कि सरकार ने वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड के 123 पद भरने की मंजूरी दे दी है। अब वन विभाग इन पदों पर अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती करेगा।

विज्ञापन

और भी रिक्तियां हैं तो उन्हें भी भरेगी सरकार  

Himachal will fill up 123 posts vacancies of forest guards

राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग और वित्त विभाग को भी इसकी सूचना भेजी गई है। इससे जहां वन महकमे का काम ठीक से चलेगा, वहीं युवाओं के लिए भी नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। 

123 वन रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी देने के अलावा राज्य सरकार ने वन रक्षकों की काडर संख्या और इसमें मौजूद अन्य रिक्तियों का भी ब्योरा मांगा है। इसमेें कहा गया है कि अगर और रिक्तियां वन विभाग में हैं तो उन्हें भी भरने के लिए राज्य सरकार की मंजूरी लेने को प्रस्ताव भेजा जाए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed