फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal will become organic state like Sikkim

सिक्किम जैसा ऑर्गेनिक राज्य बनेगा हिमाचल, अध्ययन कर लौटा विधायकों का दल

Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 19 Jun 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
Himachal will become organic state like Sikkim

हिमाचल भी सिक्किम की तर्ज पर सौ फीसदी जैविक खेती वाला राज्य बनेगा। प्रदेश में पर्यटन को पंख लगाने के इरादे से सिक्किम का टूरिज्म प्लान स्टडी करने गई सूबे के विधायकों की टीम लौट आई है।

विज्ञापन


स्टडी टूर की अध्यक्षता करने वाले विधायक राकेश पठानिया ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता के दौरान सिक्किम दौरे की बातें साझा कीं। उनके साथ कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल और निर्दलीय विधायक होशियार सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


राकेश पठानिया ने कहा कि सिक्किम ने पर्यटन को अपने विकास का आधार बना लिया है। सिक्किम अपनी जैविक कृषि और बागवानी को पर्यटकों को बेच रहा है। वह सौ प्रतिशत जैविक राज्य बनने वाला देश का पहला राज्य है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक जिले को ऑर्गेनिक जिला बनाने का प्रस्ताव तैयार

Himachal will become organic state like Sikkim
प्रतीकात्मक चित्र

हमने सिक्किम जाकर वहां के टूरिज्म प्लान को सीखा है। इसकी रिपोर्ट बना ली है। रिपोर्ट में हिमाचल के किसी एक जिले को ऑर्गेनिक जिला बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। यह रिपोर्ट मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपी जाएगी।

सिक्किम में स्टडी टूर पर उनके साथ विधायक आशीष बुटेल, होशियार सिंह, रविंद्र धीमान, राकेेेश जम्वाल और विक्रमादित्य सिंह गए थे। पीएमओ के आदेश पर मुख्यमंत्री ने सिक्किम में वहां के पर्यटन का अध्ययन करने के लिए भेजा था। 

सिक्किम में ये हैं सख्त कानून

Himachal will become organic state like Sikkim

- विधायक राकेश पठानिया, आशीष बुटेल और होशियार सिंह ने कहा कि सिक्किम 100 प्रतिशत ऑर्गेनिक राज्य है। यहां अंग्रेजी खाद की बोरी मिलने पर कैद का प्रावधान है। 
- टैक्सी से बाहर कूड़ा फेंकने पर टैक्सी चालक को 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान
- सिक्किम सरकार ने पर्यटकों के लिए मानव निर्मित चार धाम बनाए हैं। इनमें 180 मंदिर हैं। 

पीएम करेंगे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास
एक प्रश्न के जवाब में विधायक राकेश पठानिया ने कहा कि मंडी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शिलान्यास दो माह के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed