फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal weather yellow alert issued for fog until January 10 full update in hindi

Himachal Weather: हिमाचल में दस जनवरी तक कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट, अन्य क्षेत्रों में इस दिन तक मौसम साफ

Wed, 07 Jan 2026 06:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 Jan 2026 06:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं, मौसम विभाग ने सात जिलों में कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
himachal weather yellow alert issued for fog until January 10 full update in hindi
ताजा बर्फबारी से बसों के लिए बंद रही अटल टनल रोहतांग/बर्फबारी का लुत्फ उठाते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बदले मौसम के बीच मंगलवार को रोहतांग, सोलंगनाला और पांगी में बर्फबारी हुई। चंबा के कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और राजधानी शिमला में दिन भर धूप खिली रही। बिलासपुर, ऊना, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, सिरमौर में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहा। इन क्षेत्रों में दस जनवरी तक कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी हुआ है, अन्य क्षेत्रों में 12 जनवरी तक मौसम साफ रहा। ताबो में इस सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान माइनस 10.8 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के 22 स्थानों में रात का पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम चल रहा है।

विज्ञापन

मनाली के सोलंगनाला और अटल टनल रोहतांग में मंगलवार सुबह बर्फबारी हुई। सड़क पर हल्की बर्फ जमने के कारण साधारण वाहनों को सोलंगनाला से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटकों ने अटल टनल होकर लाहौल का रुख किया। धुंधी में कई वाहन फंस भी गए। सोलंगनाला में साधारण वाहन रोके जाने से लंबा जाम लग गया। दोपहर को मौसम खुलने के बाद सभी वाहन अटल टनल रोहतांग की ओर भेजे गए। इधर, रोहतांग दर्रा, शिुंकला दर्रा और कुजम दर्रा सहित पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। चंबा जिले के भरमौर, पांगी, होली, पोलहानी माता मंदिर की चोटियों पर भी मंगलवार को हल्का हिमपात हुआ। निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी होने से समूचा जिला ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं, रावी नदी का जलस्तर घटने से होली में दो विद्युत परियोजनाओं में बिजली उत्पादन बंद हो गया है। ऊना में धुंध का कहर बढ़ गया है। दृश्यता 5 मीटर तक सिमट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताबो में अधिकतम तापमान भी माइनस में
जनजातीय क्षेत्र ताबो में मंगलवार को अधिकतम तापमान भी माइनस में दर्ज हुआ। ताबो में पारा माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकुमसेरी में अधिकतम पारा 2.8, कुफरी में 4.7, नारकंडा में 5.3, कल्पा में 6.4, मनाली में 9.8, शिमला में 12.4, धर्मशाला में 17.1, ऊना में 17.0, नाहन में 16.7, सोलन में 18.5, कांगड़ा में 19.7, हमीरपुर में 18.6 और मंडी में 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

क्षेत्र न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी  -7.1
कल्पा -3.4
नारकंडा  -2.0
रिकांगपिओ -0.5
सोलन 0.2
कुफरी 0.1
धर्मशाला  2.2
शिमला 2.5
मनाली 3.0
मंडी 3.1
हमीरपुर 4.1
कांगड़ा 4.2
नाहन 5.0
ऊना 5.4
बिलासपुर  6.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed