{"_id":"63418d1edfa19657e01d2a61","slug":"himachal-weather-update-yellow-alert-on-9-and-october-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, न्यूनतम पारा गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, न्यूनतम पारा गिरा
Sat, 08 Oct 2022 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 08 Oct 2022 08:17 PM IST
सार
शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
शिमला में शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 14 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। राजधानी शिमला सहित कई जगह मौसम में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है। शनिवार को राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।
विज्ञापन
प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.2, बिलासपुर में 28.1, मंडी में 28.0, कांगड़ा में 27.8, हमीरपुर में 27.2, धर्मशाला में 27.0 और शिमला में 17.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को नगरोटा सूरियां, गुलेर, बैजनाथ, कोटखाई, नाहन, चंबा, डलहौजी और ठियोग में हल्की बारिश हुई। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 5.7, कुकुमसेरी में 6.7, नारकंडा में 9.4, कल्पा में 9.5, मनाली में 12.5 और शिमला में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन