{"_id":"63b0504a3209ef7a36055f4c","slug":"himachal-weather-update-wather-will-clear-till-6-january-2023-in-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में छह जनवरी तक मौसम साफ, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में छह जनवरी तक मौसम साफ, धूप खिलने से चढ़ेगा पारा
Sat, 31 Dec 2022 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 31 Dec 2022 08:38 PM IST
सार
प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहा। हालांकि बर्फबारी और बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में छह जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, बिलासपुर में 22.5, सुंदरनगर में 21.5, कांगड़ा में 20.1, सोलन में 19.5, हमीरपुर में 19.3, धर्मशाला में 19.0, चंबा में 18.6, मंडी में 18.4, नाहन में 18.2, भुंतर में 17.5, शिमला में 13.7, मनाली में 10.0, कल्पा में 8.4 और केलांग में 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 9.2, कुकुमसेरी में माइनस 8.5, कल्पा में माइनस 3.0, मनाली में माइनस 1.4, नारकंडा में माइनस 2.0, सुंदरनगर में शून्य, रिकांगपिओ-भुंतर में 0.2, सोलन में 2.3, हमीरपुर में 2.5, मंडी में 3.1, शिमला में 3.2, ऊना में 4.4 और धर्मशाला में 5.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन