फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Snowfall on the high peaks of Rohtang-Manali, heavy rain and thunderstorm alert in the state

मौसम हिमाचल: रोहतांग-मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Sat, 23 Oct 2021 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Oct 2021 06:31 PM IST
सार

कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम के करवट बदलते ही शनिवार को 13050 फीट रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। चंबा के पांगी, सुराल भटोरी, हुडान, चस्क, कुमार भटोरी और साच दर्रा में शनिवार सुबह पांच से छह इंच ताजा हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई।

विज्ञापन
himachal weather update: Snowfall on the high peaks of Rohtang-Manali, heavy rain and thunderstorm alert in the state
हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, पांगी और मनाली की ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह ताजा बर्फबारी हुई। रविवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश, अंधड़ और बर्फबारी का येलो अलर्ट है। 25 अक्तूबर से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। राजधानी शिमला में शनिवार को मौसम साफ रहा। शाम के समय शहर में हल्के बादल छाए। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में मौसम के करवट बदलते ही शनिवार को 13050 फीट रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्कूल शिक्षा बोर्ड : हिमाचल 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 परीक्षाओं की डेटशीट जारी
विज्ञापन


चंबा के पांगी, सुराल भटोरी, हुडान, चस्क, कुमार भटोरी और साच दर्रा में शनिवार सुबह पांच से छह इंच ताजा हिमपात हुआ है। निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। बर्फबारी से साच दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। शनिवार को प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 32.0, बिलासपुर में 29.0, सुंदरनगर में 28.6, हमीरपुर में 27.3, नाहन में 25.5, कांगड़ा में 24.9, धर्मशाला में 23.2, भुंतर में 21.8, चंबा में 21.1, शिमला में 20.4, कल्पा में 14.0, डलहौजी में 12.8 और केलांग में 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग दर्रा की तरफ बंद की वाहनों की आवाजाही
कुल्लू। बर्फबारी के चलते रोहतांग दर्रा की तरफ वाहनों की आवाजाही बंद कर दी है। अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल के लिए आवाजाही जारी रहेगी। येलो अलर्ट को देखते हुए रविवार तक रोहतांग के लिए सभी परमिट रद्द कर दिए हैं। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए आम नागरिकों और सैलानियों से आग्रह किया है कि वे अधिक ऊंचाई व निम्न तापमान वाले इलाकों की ओर न जाएं। प्राकृतिक आपदा अथवा घटना की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र व टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed