फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Snowfall in the peaks, Avalanche fell in Bhingi of Lahaul

हिमाचल की चोटियों पर बर्फबारी, लाहौल के भिंगी में हिमस्खलन से मार्ग बाधित

Thu, 29 Apr 2021 07:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर ( लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/उदयपुर ( लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Apr 2021 07:26 PM IST
सार

दो मई को अंधड़ और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों में तीन मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। चार और पांच मई को मैदानी जिलों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Snowfall in the peaks, Avalanche fell in Bhingi of Lahaul
भिंगी नाला में हिमस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम में अचानक आए बदलाव से चोटियों पर ताजा बर्फबारी और कुल्लू, मनाली और हमीरपुर में बारिश हुई। कई जिलों में शाम के समय अंधड़ भी चला। राजधानी शिमला में दोपहर बाद बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से पांच मई तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए है। दो मई को अंधड़ और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी जिलों में 3 मई तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। 4 और 5 मई को मैदानी जिलों में बादल बरसने का पूर्वानुमान है। उधर, 22 से 28 अप्रैल तक प्रदेश में सामान्य से 137 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई। इस अवधि में प्रदेश भर में 37.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

विज्ञापन


कुल्लू के साथ मनाली में बूंदाबांदी हुई। रोहतांग दर्रा के साथ मनाली और लाहौल-स्पीति की पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरे। हमीरपुर के धनेटा में जोरदार बारिश हुई। कांगड़ा जिले के कई क्षेत्रों में शाम के समय अंधड़ चला। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ऊना का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।  बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.0, हमीरपुर में 36.3, कांगड़ा में 36.1, नाहन में 35.4, मंडी में 35.1, सोलन में 33.0, चंबा में 32.6, भुंतर में 31.0, धर्मशाला में 28.4, शिमला में 26.0, डकल्पा में 20.0 और केलांग में 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


उधर, जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मनाली-लेह मार्ग समेत अन्य सड़कों में हिमस्खलन का क्रम जारी है।  उदयपुर उपमंडल के तहत आने वाली उदयपुर-तिगरेट सड़क के भिंगी नाला में हिमस्खलन हुआ है। हिमस्खलन से किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सड़क यातायात के लिए बाधित हो गई है। ऐसे में इस सड़क वाहनों के पहिये थम गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की मशीनरी भी सड़क से बर्फ हटाने में जुट गई है।

हालांकि सड़क को अभी तक सड़क यातायात के लिए बहाल नहीं किया जा सका है। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह के समय अचानक पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ। गनीमत रही कि हिमस्खलन की चपेट में कोई वाहन नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता केडी कश्यप ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बर्फ के मलबे को हटाने के लिए डोजर भिंगी नाला में भेज दिए हैं। जल्द ही बर्फ को हटाकर सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed